{"_id":"60a423538ebc3ebf1b550906","slug":"policeman-suspend-gw-reporters-news-lko5786058187","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेते दीवान का वीडियो वायरल, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस लेते दीवान का वीडियो वायरल, सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सोशल मीडिया पर मंगलवार को घूस लेते एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ। इसमें थाने के मालखाने में एक व्यक्ति सीज डंपर छुड़वाने के लिए पुलिसकर्मी को दो हजार रुपये घूस दे रहा है। मामले में पुलिस कमिश्नर ने तत्काल जांच कराकर घूस लेने वाले काकोरी थाने के मुख्य आरक्षी नवाब मियां को निलंबित कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में थाने के मालखाने में बैठा पुलिसकर्मी अवैध खनन में सीज डंपर को कोर्ट के आदेश पर रिलीज करने के एवज में दो हजार रुपये मांग रहा है। डंपर छुड़ाने गया व्यक्ति उसे एक हजार रुपये देने को कहता है मगर पुलिसकर्मी दो हजार रुपये की मांग पर अड़ा रहता है। इस पर उक्त व्यक्ति उसे दो हजार रुपये दे देता है।
मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने मंगलवार को ही पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को पत्र भेजकर बताया कि ये वीडियो 13 मई का होने की जानकारी मिली है। अमिताभ ठाकुर ने प्रदेश की राजधानी में इस तरह की स्थिति को आपत्तिजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस कमिश्नर के प्रवक्ता नितिन यादव ने बताया कि इस पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने जांच कराई और मामला सही पाए जाने पर घूस लेने वाले काकोरी थाने के मुख्य आरक्षी नवाब मियां को निलंबित कर दिया।