{"_id":"5fc337a65cf7176ba6800ce1","slug":"policeman-died-in-an-accident-in-near-mohan-road-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सामने से मारी जोरदार टक्कर, दीवान की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सामने से मारी जोरदार टक्कर, दीवान की दर्दनाक मौत
Sun, 29 Nov 2020 11:29 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
दीवान इकबाल बहादुर सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गश्त कर कार से लौट रहे दीवान इकबाल बहादुर सिंह (52) को शुक्रवार देर रात मोहान रोड स्थित लोखरिया खेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने घायल दीवान को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली काकोरी क्षेत्र के इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, हेड कॉन्स्टेबल इकबाल बहादुर सिंह 1989 बैच के सिपाही थे। पिछले तीन साल से कोतवाली काकोरी में तैनात थे। वह मूल रूप से गोंडा जिले के परसपुर गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
पारा के गायत्रीपुरम में मकान बना कर रह रहे थे। शुक्रवार देर रात गश्त करके चौकी घुरघुरी तालाब जा रहे थे। तभी मोहन रोड की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने लोखरिया खेड़ा मोड़ के पास उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया, उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव परसपुर में होगा।