फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   policeman beaten by byke rider, loot, firing

बाइक सवारों ने सिपाही को पीटा, पिस्तौल छीनकर की फायरिंग

Fri, 08 Jul 2022 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
policeman beaten by byke rider, loot, firing
लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली रोड पर वृंदावन चौकी के पास बुधवार देर रात बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों का सिपाही से विवाद हो गया। आरोप है कि सिपाही रोशन रजा पर युवकों ने हमला बोल दिया। आरोपियों ने सिपाही की पिटाई की। यह भी आरोप है कि पिस्तौल छीनकर फायरिंग की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जुटे तो हमलावर भाग गए। पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। वहीं सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक, कल्ली पश्चिम स्थित पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रोशन रजा मोहनलालगंज इलाके में रहता है। वह पीएसओ की ड्यूटी पर तैनात है। बुधवार रात ड्यूटी से छूटने के बाद वह बाइक से घर जा रहा था। वृंदावन चौकी के पास बाइक सवार युवकों से उसकी बाइक टकरा गई। सिपाही के मुताबिक, बाइक सवारों ने उस पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने सिपाही की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं पिस्तौल छीनकर फायरिंग भी की। पिस्तौल हमलावरों के हाथ में देखकर सिपाही भिड़ गया। उसने किसी तरह से उनसे पिस्तौल वापस छीनी। शोर सुनकर स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी दौड़े तो हमलावर भाग निकले। हमले में चोटिल सिपाही को ट्रॉमा-टू-एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी पूर्वी के मुताबिक, सिपाही रोशन रजा की तहरीर पर बाइक नंबर के आधार पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपित सरस्वतीपुरम प्रॉपर्टी डीलर अतुल पाठक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। फिलहाल सिपाही से पिस्तौल लेकर उसे थाने में जमा करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed