फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police women caught her husband with other women in hotel

महिला दरोगा का पति होटल में फॉलोअर की पत्नी के साथ मिला, मुकदमा

Sat, 25 Sep 2021 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Police women caught her husband with other women in hotel
महिला दरोगा ने अपने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा। (फोटो ः प्रतीतात्मक) - फोटो : ??? ?????
महिला दरोगा के बेटे की कुछ दिन पहले कैंसर से मौत हो गई। अभी वह इस दर्द से उभर भी नहीं पाई थी कि पति ने दूसरी महिला से संबंध बना लिए।
विज्ञापन

यही नहीं, पत्नी को धोखे में रखकर उसके खाते से 40 लाख रुपये भी निकाल लिए। पति के अक्सर बाहर रहने पर दरोगा को संदेह हुआ।
उसने ई-मेल के जरिए पति की लोकेशन निकाली तो शहीद पथ स्थित एक होटल में मिली। जब वहां पहुंची तो पति फालोअर की पत्नी के साथ कमरे में मिला। महिला दरोगा ने महानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक महानगर प्रदीप सिंह के मुताबिक, पुलिस लाइन में रहने वाली महिला दरोगा लखनऊ में तैनात है। महिला दरोगा के मुताबिक, उसके सात साल के बेटे की कैंसर से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस लाइन में रहने वाले फालोअर की पत्नी ने उसका साथ दिया था। अक्सर घर आने के दौरान महिला दरोगा के पति व फालोअर की पत्नी में संबंध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे पति की हरकतों की जानकारी नहीं हो सकी। फालोअर की पत्नी ने मां की बीमारी का बहाना बनाते हुए डेढ़ लाख रुपये उधार लिए। वहीं, बहन की शादी में जाने की बात कहकर जेवरात भी पहनने के लिए मांगे जो वापस नहीं किए।
पति ने जमीन खरीदने के बहाने लिया था ब्लैंक चेक
आरोप है कि नौ जुलाई को उसका पति हरियाणा के करनाल जाने की बात कहकर निकला था। पूछने पर बताया था कि जमीन का सौदा करना है। यह कहते हुए पत्नी से उसके खाते की ब्लैंक चेक पर साइन भी कराए थे। करनाल जाने के बाद से वह लौटा नहीं और कॉल करने पर बहानेबाजी करने लगा। कभी दिल्ली तो कभी मध्य प्रदेश में होने की बात कही।

पांच दिन की पड़ताल की तो हुआ खुलासा
महिला दरोगा के मुताबिक, करीब दो महीने तक पति के घर नहीं लौटने पर महिला दरोगा को शक हुआ। उसने पांच दिन का अवकाश लेकर पड़ताल शुरू की। बैंक में पासबुक अपडेट कराने पर खाते से 40 लाख रुपये निकलने की जानकारी हुई। पीड़िता ने बेटी की मदद लेकर ई-मेल आईडी के जरिए पति की लोकेशन निकाली तो पता चला कि शहीद पथ स्थित वेदांता रेजीडेंसी होटल में दरोगा का पति और फॉलोअर की पत्नी रुके थे। यह जानकारी होटल के रिकॉर्ड से मिली। पिता की हरकतें सामने आने पर महिला दरोगा की बेटी की तबीयत खराब हो गई थी। इस पर उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। महिला दरोगा ने महानगर थाने में साजिश रचने, धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed