{"_id":"65070cb5ab55aecfdb046906","slug":"police-will-interrogate-the-principal-of-sainik-school-the-student-died-by-drowning-in-the-swimming-pool-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल से पुलिस करेगी पूछताछ, स्विमिंग पूल में डूबकर छात्र की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल से पुलिस करेगी पूछताछ, स्विमिंग पूल में डूबकर छात्र की हुई थी मौत
Sun, 17 Sep 2023 07:57 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 17 Sep 2023 07:57 PM IST
सार
लखनऊ में सैनिक स्कूल में 11वीं के छात्र ओम बुधौलिया की स्विमिंग पूल में डूबकर हुई मौत के मामले में पुलिस अब प्रिंसिपल व अन्य आरोपियों से पूछताछ करेगी। सभी पर गंभीर आरोप हैं। उधर एफआईआर दर्ज कराने के बाद परिजन उरई लौट गए हैं। पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में सैनिक स्कूल में 11वीं के छात्र ओम बुधौलिया की स्विमिंग पूल में डूबकर हुई मौत के मामले में पुलिस अब प्रिंसिपल व अन्य आरोपियों से पूछताछ करेगी। सभी पर गंभीर आरोप हैं। उधर एफआईआर दर्ज कराने के बाद परिजन उरई लौट गए हैं। पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उरई निवासी मनोज कुमार का बेटा ओम सैनिक स्कूल से पढ़ाई कर रहा था। आठ सितंबर की शाम को ओम स्विमिंग पूल में डूब गया था। शनिवार देर शाम सरोजनीनगर थाने में स्कूल के प्रिंसिपल, स्विमिंग कोच, वार्डन, कर्मचारी व शिक्षकों पर गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि घटना के बाद ही सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई थीं। अब जो भी आरोपी हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी। छात्र के पिता ने कई अहम बिंदुओं को एफआईआर में उठाया था। जिससे स्कूल प्रशासन सवालों से घिरा है। पुलिस तफ्तीश करेगी कि ओम की मौत हादसा है या साजिश।
विज्ञापन