फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police week will start from 27 december

पुलिस वीक 27 दिसंबर से, डीजीपी मुख्यालय ने जारी किया कार्यक्रम

Thu, 22 Nov 2018 02:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Nov 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
police week will start from 27 december
डेमो
पुलिस वीक का आयोजन 27 से 30 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। डीजीपी ओमप्रकाश सिंह के जीएसओ दीपक रतन की ओर से बुधवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार, 27 दिसंबर को सुबह साढ़े आठ बजे पुलिस लाइन में रैतिक परेड होगी।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे से यूपी 100 में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का सम्मेलन होगा। शाम साढ़े चार बजे डीजीपी की ओर से एट होम दिया जाएगा। रात आठ बजे राज्यपाल की ओर से राजभवन में रात्रिभोज का आयोजन होगा। 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी 100 में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे 5 कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मुख्यमंत्री की ओर से मध्याह्न भोज दिया जाएगा। वहीं, पुलिस ऑफिसर्स मेस में मेस नाइट का आयोजन किया जाएगा। 29 दिसंबर की सुबह पीपीएस एसोसिएशन की बैठक रेडियो मुख्यालय पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके ठीक बाद आईपीएस एसोसिएशन की बैठक होगी। शाम को पुलिस लाइन में विविध कार्यक्रम और रात में बड़ा खाना और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 30 दिसंबर को भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएस और आईएएस अधिकारियों के बीच क्रिकेट मैच होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed