{"_id":"5d8b5cd38ebc3e93b85d1c91","slug":"police-team-who-arrested-sanjay-kol-will-get-one-lakh-award","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डाकू संजय कोल की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को एक लाख का इनाम, पर खुल गई 'झूठी बहादुरी' की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकू संजय कोल की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को एक लाख का इनाम, पर खुल गई 'झूठी बहादुरी' की पोल
Wed, 25 Sep 2019 05:55 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Sep 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
चित्रकूट में बबुली कोल गैंग के संजय कोल को गिरफ्तार करने वाली टीम को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने एक लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रयागराज जोन के एडीजी सुजीत पांडेय और डीआईजी चित्रकूट धाम दीपक कुमार के निर्देशन में एसपी चित्रकूट मनोज कुमार झा ने बबुली कोल गैंग के फरार गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए 14 लोगों की टीम लगाई थी। गिरफ्तार संजय के पास से बंदूक और बड़ी संख्या में कारतूस मिले थे।
विज्ञापन
उधर, डकैत बबुली और लवलेश के शवों को कब्जे में लेने के बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने भले ही इसे मुठभेड़ के दौरान मिली कामयाबी बताया था, लेकिन अब डाकू संजय कोल ने एमपी पुलिस की कहानी को झूठा बताया है।
विज्ञापन
Trending Videos
मीडिया से बातचीत में हुआ खुलासा
संजय कोल ने मंगलवार को चित्रकूट के एसपी कार्यालय से फोर्स की घेराबंदी में मानिकपुर थाने ले जाते वक्त मीडिया से बातचीत की। संजय ने कहा- मैंने गैंग सरगना बबुली व लवलेश की हत्या की थी। सोहन, छोटा और लाले भी मेरे साथ थे। हम लोग उनके असलहे लेकर भाग गए थे।