फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police team attacked while attempting to execute arrest warrant, FIR registered against 10 people

Lucknow News: वारंटी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, 10 पर एफआईआर

Thu, 01 Oct 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 01 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Police team attacked while attempting to execute arrest warrant, FIR registered against 10 people
आरोपी मनोज कुमार यादव।
लखनऊ। पारा के मुन्नूखेड़ा गांव में सोमवार रात वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर उसके परिजनों और साथियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने किसी तरह वारंटी को गिरफ्तार किया। चौकी इंचार्ज मुन्नालाल की तहरीर पर मंगलवार को दस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज के मुताबिक, मुन्नूखेड़ा निवासी मनोज कुमार यादव के खिलाफ वर्ष 2020 के नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (एनआई एक्ट) के तहत चेक बाउंस के मामले में कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था। 28 सितंबर की रात करीब 11 बजे वह दरोगा पुनीत लोहिया, हेड कांस्टेबल अजय सिंह और कांस्टेबल लवलेश कुमार के साथ मनोज को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंचे थे।
विज्ञापन

टीम ने मनोज को पकड़ने का प्रयास किया तो उसके पिता रामचंद्र यादव, भाई मुन्नू यादव, अनिरुद्ध यादव, साथी शिवम यादव, नमन व पांच अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसी दौरान मनोज ने भी खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह मनोज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि वारंटी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है। पुलिस टीम पर हमले के आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed