फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police takes step in verification of servants.

किरायेदारों की तरह नौकरों का होगा सत्यापन

Tue, 14 Oct 2014 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Oct 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
police takes step in verification of servants.

घरेलू नौकरों के सत्यापन के लिए सिविल डिफेंस द्वारा की गई पहल पर पुलिस महकमा भी सक्रिय हो गया है।

विज्ञापन


आला पुलिस अफसरों ने एक बार फिर प्रदेशव्यापी अभियान चलाने का फैसला किया है।

इसके तहत सभी थानेदारों व बीट इंचार्जों को घरेलू नौकरों का सत्यापन कराने के लिए जिम्मेदार बनाया जाना है।

साथ ही इस काम में सिविल डिफेंस के वार्डनों का सहयोग लिया जाएगा।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था मुकुल गोयल ने कहा कि पूर्व में पुलिस इसे लेकर अभियान चला चुकी है।

एक बार फिर इस कवायद को दोहराया जाएगा। सिविल डिफेंस के अधिकारियों-कर्मियों का सहयोग लेने के साथ ही मोहल्ला
समितियों व अन्य संस्थाओं से भी सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।

20 से 30 आयु वर्ग पर होगा ‌विशेष ध्यान

police takes step in verification of servants.

अधिकारियों के मुताबिक विशेष ध्यान 20 से 30 आयु वर्ग के घरेलू नौकरों पर होगा।

इनका संबंधित थानों में सत्यापन कराया जाएगा। यह कवायद वैसे ही होगी जैसी किराएदारों के सत्यापन को लेकर की गई थी।

आईजी कानून-व्यवस्था सतीश गणेश ने कहा कि पुलिस इस बाबत जल्द ही योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed