फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police take major action firing incident outside mall six security personnel arrested

Lucknow: मॉल के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह सुरक्षाकर्मियों को किया गिरफ्तार

Tue, 23 Sep 2025 03:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Sep 2025 03:39 PM IST
सार

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित प्लासियो मॉल के बार में 19 सितंबर को हुई फायरिंग और हंगामे के मामले में पुलिस ने छह सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षाकर्मियों की पहचान कर आगे और गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
Police take major action firing incident outside mall six security personnel arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुशांत गोल्फ सिटी में 19 सितंबर को प्लासियो मॉल के बार में हुए हंगामे और फायरिंग के मामले में पुलिस ने सोमवार को छह सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के नाम नहीं बताए। इसी मामले में पुलिस महिला डॉक्टर व तीन अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


19 सितंबर को सुशांत गोल्फ सिटी के अंसल स्थित रिशिता मैनहट्टन अपार्टमेंट निवासी महिला चिकित्सक स्वाति मंगेतर प्रिंस वर्मा के साथ पलासियों मॉल घूमने गई थीं। प्रिंस के साथ उनके दोस्त संतकबीरनगर निवासी रोहित पटेल व बी-फार्मा छात्र गोमतीनगर निवासी हर्ष मिश्रा भी थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: आजम खां के जेल से रिहा होने पर अखिलेश की पहली प्रतिक्रिया, बोले- भाजपा को कभी अच्छे नहीं लगते ऐसे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Azam Khan News: 23 माह बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए आजम खां, पिता को लेने पहुंचे बेटे; समर्थकों में उत्साह


बार में पार्टी के दौरान बाहर जाने की बात पर सुरक्षाकर्मियों की उनसे कहासुनी हो गई थी। हर्ष ने रोहित की पिस्टल से फायर कर दिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर स्वाति उनके मंगेतर प्रिंस, रोहित व हर्ष को गिरफ्तार कर लिया था।
अहिमामऊ पुलिस चौकी प्रभारी महेश कुमार सिंह ने 20 सुरक्षाकर्मियों पर भी केस दर्ज कराया था। डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टर पर हमला करने वाले सुरक्षाकर्मियों की शिनाख्त की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed