फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police sub inspector asked bribe to retired dsp, arrested red handed

लखनऊ : रिटायर्ड डीएसपी से घूस लेते दरोगा गिरफ्तार, 20 लाख की धोखाधड़ी के केस में कार्रवाई के लिए मांगे पैसे

Fri, 31 Dec 2021 05:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ  Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 31 Dec 2021 05:05 PM IST
सार

बीस लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में रिटायर्ड डिप्टी एसपी बीएल दोहरे की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कार्रवाई के लिए पांच हजार रुपये घूस लेना बिजनौर थाने के दरोगा राधेश्याम यादव को भारी पड़ गया।

विज्ञापन
police sub inspector asked bribe to retired dsp, arrested red handed
रिश्वत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीस लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में रिटायर्ड डिप्टी एसपी बीएल दोहरे की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कार्रवाई के लिए पांच हजार रुपये घूस लेना बिजनौर थाने के दरोगा राधेश्याम यादव को भारी पड़ गया। गुरुवार को उसे सरोजनीनगर के बिजनौर चौराहे से एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा के खिलाफ पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


हिंदनगर निवासी बीएल दोहरे आर्थिक अपराध शाखा में डिप्टी एसपी पद से वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त हुए हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद बीएल दोहरे को कुछ लोगों ने मंडी परिषद का अध्यक्ष बनाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठग लिए थे। मामले में बीएल दोहरे ने 29 जुलाई 2020 को सरोजनीनगर थाने में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी विवेचना दरोगा राधेश्याम यादव को सौंपी गई थी। 
विज्ञापन


बीएल दोहरे के मुताबिक काफी समय बीतने पर भी मुकदमे में कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ दिनों पहले पुलिस कमिश्नरेट में बिजनौर नया थाना बना तो मुकदमे की विवेचना उसी थाने चली गई। बीएल दोहरे का कहना है कि मुकदमे में कार्रवाई का अनुरोध करने पर दरोगा राधेश्याम यादव ने पांच हजार रुपये घूस मांगी। उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत पर एंटी करप्शन को घूस मांगने की जांच सौंपी गई। बीएल दोहरे गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सरोजनीनगर के बिजनौर चौराहे पर पहुंचे। वहां मिठाई की एक दुकान पर उन्होंने दरोगा राधेश्याम यादव को पांच हजार रुपये घूस दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रकम लेकर जेब में रखते ही एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर लक्ष्मी नारायण यादव व उनकी टीम ने दरोगा राधेश्याम यादव को धर दबोचा। वह टीम के पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की करने लगा, लेकिन किसी तरह उसे काबू कर लिया गया। इसके बाद दरोगा को पीजीआई थाने ले जाया गया। पीजीआई इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि घूस लेते पकड़े गए बिजनौर थाने के दरोगा राधेश्याम यादव निवासी ग्राम व पोस्ट डुमरी, थाना फेफना, जिला बलिया के खिलाफ एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर लक्ष्मी नारायण यादव ने तहरीर दी है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी दरोगा को कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिटायर्ड डीएसपी बीएल दोहरे का कहना है कि मुकदमे में कार्रवाई के लिए विवेचक राधेश्याम यादव छह महीने से दौड़ा रहे थे। वह कहते थे कि कार्रवाई कराना है तो कुछ खर्च करो..., धारा बढ़वानी है और गिरफ्तारी करानी है तो कुछ खर्च करो...। 


इस तरह ठगी का शिकार बने थे दोहरे
रिटायर्ड डीएसपी बीएल दोहरे के मुताबिक एक साल पहले मलिहाबाद के चौकराना निवासी सौरभ सैनी व ऋषभ सैनी से उनकी मुलाकात हुई थी। दोनों ने भाजपा के कई बड़े नेताओं से नजदीकी होने की बात कही और कई नेताओं के साथ अपने फोटो भी दिखाए। बीएल दोहरे का भरोसा जीतने के बाद दोनों ने उन्हें मंडी परिषद का चेयरमैन बनवाने का झांसा दिया। इसके लिए एक करोड़ रुपये खर्च बताया था। जालसाजों के झांसे में आकर बीएल दोहरे ने 20 लाख रुपये एडवांस दे दिए थे। चेयरमैन नहीं बन पाने पर उन्होंने तगादा किया, लेकिन रकम नहीं मिली। इस पर उन्होंने सरोजनीनगर थाने में सौरभ सैनी व ऋषभ सैनी समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed