फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police stopped the Shaurya Yatra of Vishwa Hindu Raksha Parishad.

Lucknow News: विश्व हिंदू रक्षा परिषद की शौर्य यात्रा पुलिस ने रोकी

Sat, 06 Dec 2025 02:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the Shaurya Yatra of Vishwa Hindu Raksha Parishad.
रैली निकालते विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदा​धिकारी।
लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से मथुरा और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के लिए घोषित शौर्य यात्रा को शुक्रवार को पुलिस ने परिषद के गोमतीनगर स्थित मुख्यालय पर ही रोक दिया। परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कानून व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए आगे नहीं बढ़ने दिया गया।
विज्ञापन

शौर्य यात्रा के लिए परिषद के मुख्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए थे। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कार्यकर्ताओं के साथ पहले भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। इसके बाद कार्यकर्ता पूर्व में तैयार खड़े वाहनों के काफिले की ओर बढ़ने लगे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन

गोपाल राय ने बताया कि यात्रा के तहत एक दल मथुरा भेजा जा रहा था। एक अन्य दल तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद को लेकर दिए गए बयान के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद भी भेजा जाना था। शौर्य यात्रा आगामी दिनों में फिर से निकाली जाएगी। हिंदू आस्था का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सचिन मिश्रा, प्रकाश आर्या, अजीत वर्मा, ओम शंकर, शिवम सिंह राणा, कुलदीप मिश्रा, हिमांशु धवल, मनीष राय, सागर भारद्वाज, मुदित तिवारी, अनुराग वर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रैली निकालते विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed