फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police should remain active and insure foot patrol on dhanteras says dgp

धनतेरस के मौके पर पुलिस सक्रिय रहे ओर पैदल गश्त करें : डीजीपी ओपी सिंह

Thu, 24 Oct 2019 11:50 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 24 Oct 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
police should remain active and insure foot patrol on dhanteras says dgp
ओपी सिंह, डीजीपी - फोटो : ANI
डीजीपी ओपी सिंह ने धनतेरस के मौके पर पुलिस को सक्रिय रहने और पैदल गश्त करने को कहा है। डीजीपी ने इस संबंध में अधिकारियों को कहा है कि धनतेरस त्योहार के अवसर पर बाजार, सर्राफा की दुकानों, शापिंग मॉल, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, बस व रेलवे स्टेशन, टेम्पो स्टैंड और भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि इस पर अभियान के तौर पर अमल किया जाए। एफआईआर और प्रार्थना पत्र लेने के लिए थाने पर एक पुलिसकर्मी को छोड़कर सभी फील्ड में रहें। उन्होंने पूरे प्रदेश में एक साथ शाम छह से रात नौ बजे तक पैदल गश्त किए जाने और इस गश्त में जिलों में तैनात सभी राजपत्रित अधिकारी व कर्मचारियों को शामिल करने को कहा है। 
विज्ञापन


गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों-व्यक्तियों की चेकिंग के साथ-साथ पिकेट ड्यिूटी में लगे हुए पुलिस कर्मियों का भी आकस्मिक निरीक्षण कर उन्हें ब्रीफ करने को कहा है। डीजीपी ने एंटी रोमियो स्वायड में लगे पुलिसकर्मियों को भी गश्त में शामिल करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed