फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police send notice to Sp leader

Lucknow News: सपा नेता सुमैय्या राना को 10 लाख के निजी मुचलके का नोटिस

Mon, 07 Apr 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 07 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Police send notice to Sp leader
सपा नेता सुमैय्या राना को 10 लाख के निजी मुचलके का नोटिस
लखनऊ। प्रसिद्ध शायर मुनव्वर राना की बेटी और सपा नेता सुमैय्या राना को अब पुलिस ने शांतिभंग की आशंका के चलते 10 लाख रुपये के निजी मुचलके का नोटिस भेजा है। उनको सोमवार एसीपी कैसरबाग कोर्ट में पेश होने का आदेश भी है।
विज्ञापन


कैसरबाग के एफआई अपार्टमेंट में सुमैय्या राना का फ्लैट है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात अचानक कैसरबाग पुलिस फ्लैट पर पहुंची और हाउस अरेस्ट कर लिया। शुक्रवार को उन्होंने वक्फ संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। शनिवार शाम तक हाउस अरेस्ट रखा। इसके बाद शनिवार रात पुलिस एक नोटिस लेकर पहुंची। उन्होंने नोटिस लेने से मना कर दिया। इसके बाद कैसरबाग पुलिस ने उनको व्हाट्सएप पर पाबंद किए जाने का नोटिस भेजा। नोटिस में 10 लाख रुपये के निजी मुचलके का जिक्र था। सोमवार को एसीपी कैसरबाग कोर्ट में पेश होने का आदेश भी दिया। उन्होंने बताया कि नोटिस का कोर्ट में चुनौती देंगी। उनकी तरह ही सामाजिक कार्यकर्ता उजमा परवीन और सपा के छात्रसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र यादव को भी पुलिस ने पाबंद किए जाने का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed