{"_id":"699b6962b07586da2b045746","slug":"police-searching-for-the-accused-of-celebratory-firing-in-azamgarh-and-varanasi-lucknow-news-c-13-lko1070-1617109-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हर्ष फायरिंग के आरोपी को आजमगढ़ और वाराणसी में खोज रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हर्ष फायरिंग के आरोपी को आजमगढ़ और वाराणसी में खोज रही पुलिस
Mon, 23 Feb 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। गोमतीनगर के विराटखंड में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में हुई सुनील यादव की मौत के मामले में मुख्य आरोपी शाश्वत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें आजमगढ़ व वाराणसी भेजी गई हैं। यह भी पता किया जा रहा है कि जिस पिस्टल से फायरिंग की गई उसका लाइसेंस आरोपी के पास है या नहीं।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश त्रिपाठी के अनुसार, शाश्वत सरकारी शिक्षक है और परिवार के साथ गोमतीनगर विस्तार स्थित अलकनंदा अपार्टमेंट में रहता है। शाश्वत परिवार के साथ गायब है।
जानकारी मिली कि है कि शाश्वत मूल रूप से आजमगढ़ का रहने वाला है। पुलिस की दो टीमें आजमगढ़ व वाराणसी भेजी गई हैं। समारोह में शाश्वत के साथ मौजूद उसके साथियों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि सुनील के बेटे नमन यादव ने शाश्वत सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया था। सुनील प्रमुख सचिव आवास की सरकारी गाड़ी चलाते थे।