फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police rescued missing girl from last two and half months.

Lucknow: ढाई माह से गायब थी युवती, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार तो महाराष्ट्र से खोज लाई पुलिस

Wed, 07 Dec 2022 03:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2022 03:42 PM IST
सार

हाईकोर्ट की फटकार लगने के बाद पुलिस युवती को खोज लाई। मामले की जांच की जा रही है। युवती के गायब होने पर मिली चिट्ठी पर लिखा था कि  मैं धर्म बदलने जा रही हूं..., मुझे तलाश मत करना...। इससे परिजन घबरा गए।

विज्ञापन
police rescued missing girl from last two and half months.
- फोटो : istock

विस्तार

लखनऊ के इंदिरानगर इलाके से एक युवती करीब ढाई माह पहले 14 सितंबर को घर से गायब हो गई। इसके तीन दिन बाद उसने डाक से चिट्ठी भेजकर घरवालों को बताया कि मैं धर्म बदलने जा रही हूं..., मुझे तलाश मत करना...। इससे घबराए घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन युवती को खोजने से कतराती रही। इस पर घरवालों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने इंस्पेक्टर को तलब कर फटकार लगाई तो युवती की तलाश में जुटी पुलिस उसे महाराष्ट्र से खोज लाई।

विज्ञापन

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इंदिरा नगर में परिवार के साथ रह रही 21 वर्षीय युवती अक्सर किसी न किसी काम से शहर से बाहर जाती थी और दो-तीन दिन में घर लौट आती थी। गत 14 सितंबर को भी वह घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। 17 सितंबर को घरवालों को डाक के माध्यम से चिट्ठी मिली, जिसमें धर्म परिवर्तन करने व उसे न तलाशने की बात कही थी। तत्कालीन इंस्पेक्टर इंदिरानगर डॉ. रामफल प्रजापति ने मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन युवती को तलाश नहीं कर सके।

विज्ञापन

 

इस पर युवती ने घरवालों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की, लेकिन सुनवाई का वक्त आने से पहले रामफल का ट्रांसफर हो गया। कोर्ट ने जब उन्हें तलब किया तो तबादले की बात बताई। इस पर कोर्ट ने नए इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह को तलब किया तो उन्होंने बरामदगी के लिए 15 दिन का समय मांगा। इसके बाद सीडीआर व अन्य माध्यमों से पुलिस ने मुंबई से युवती को बरामद कर घरवालों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती को बरामद कर मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ में युवती ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर इस्लाम से उसका जुड़ाव बढ़ा। इसलिए इस धर्म को अपनाना चाह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed