{"_id":"5cb9967fbdec2214367b903d","slug":"police-rescued-a-man-who-jumped-in-drain-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मुस्तैदी से बची आत्महत्या करने नाले में कूदे बुजुर्ग की जान, बच्चों से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मुस्तैदी से बची आत्महत्या करने नाले में कूदे बुजुर्ग की जान, बच्चों से था परेशान
Fri, 19 Apr 2019 03:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 19 Apr 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
नाले से बुजुर्ग को निकालते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के मानक नगर में यूपी 100 की मुस्तैदी ने एक बुजुर्ग की जिंदगी बचा ली। अपने बच्चों से परेशान होकर नानक चंद्र मिश्रा ने देव अस्पताल के पास बने नाले में आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा दी।
विज्ञापन
जिस पर आसपास मौजूद लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जिस पर यूपी 100 के हेड कांस्टेबल चंद्रपाल सिंह, कांस्टेबल रोहित यादव व चालक मोहम्मद जफर सिर्फ पांच मिनट में ही घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी फायर ब्रिगेड को बुलाकर खुद नाले में उतरे और बुजुर्ग को सुरक्षित निकाल लिया। नाले से बाहर निकालकर उसके शरीर को साफ कर नहलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन