फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police rescue female lawyer from miscreants

महिला वकील को बदमाशों से मुक्त कराने में डिप्टी एसपी बने बिजली मिस्त्री और सिपाही बना मजदूर

Fri, 11 Jun 2021 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Police rescue female lawyer from miscreants
वारदात का आरोपी रोहित गौतम आया पुलिस की पकड़ में। - फोटो : ??? ?????
सुशांत गोल्फ सिटी के सेलिब्रिटी ग्रीन से अगवा अधिवक्ता प्रीति शुक्ला को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराने में पुलिसकर्मियों को भेष बदलने पड़े थे।
विज्ञापन

जहां एसटीएफ के डिप्टी एसपी बिजली मिस्त्री बने थे तो उनकी टीम का एक सिपाही संदिग्ध मकान के पास निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। वह दिनभर ईंट ढोकर बदमाशों पर निगरानी करता रहा।
सिपाही की सूचना पर पुलिस टीम ने तीन घंटे तक संदिग्ध मकान के पास की एक छत पर बैठकर वीडियोग्राफी भी की थी। ताकि महिला अधिवक्ता को कोई नुकसान न हो।
वहीं, एसटीएफ की अन्य टीम गांव में ही भेष बदलकर घूम रही थी। पुष्टि के बाद डिप्टी एसपी मकान में बिजली मिस्त्री बनकर दाखिल हुए। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और एक आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

प्रीति व उनके पति अनुराग शुक्ला हाईकोर्ट में वकील हैं। रविवार शाम पति के मना करने पर प्रीति अकेले ही अपार्टमेंट से बाहर टहलने निकली थीं।
कुछ दूर जीडी गोयनका स्कूल के पास मोड़ पर कार सवार बदमाशों ने अचानक उन पर धावा बोल दिया और चेहरे पर रुमाल में कोई पदार्थ सुंघाया। इससे वह सुधबुध खो बैठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें कार में डालकर भाग निकले। प्रीति के मुताबिक, अगवा करते वक्त असलहे से लैस चार बदमाश कार से बाहर निकले थे।
दो घंटे तक लगातार दौड़ाते रहे कार
प्रीति ने बताया कि वह बेसुध हुई थीं। लेकिन अपहरणकर्ताओं की बातचीत उन्हें सुनाई दे रही थी। करीब दो घंटे तक कार दौड़ाते रहे। बदमाशों ने उन्हें कार की सीट के बीच में फर्श पर लिटा दिया था। एक से डेढ़ घंटे तक उन्हें एक खेत में रखा गया। इसके बाद एक मकान में ले जाकर बंधक बना लिया।
प्रीति की सुरक्षित निकालने के लिए एक दिन बाद हुआ ऑपरेशन
एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, अपहरण की सूचना के बाद एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश के निर्देश पर काम शुरू किया। सोमवार को बदमाशों के अनुराग के मोबाइल पर कई कॉल आए, पर हर बार बात करने के बाद मोबाइल बंद हो जाता। सोमवार देर शाम एसटीएफ की टीम ने पुष्टि कर ली थी कि हरकंशगढ़ी में ही प्रीति को रखा गया है। विद्या हॉस्पिटल के पीछे स्थित मकान को भी चिह्नित कर लिया गया। बदमाशों पर निगरानी के लिए पास के एक निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले मिस्त्री से संपर्क किया। वहां एक सिपाही को मजदूर बनाकर काम करने के लिए भेजा। उसने जब जानकारी दी तो शाम को डिप्टी एसपी टी-शर्ट और पैंट में बिजली मिस्त्री बनकर घर में दाखिल हुए। मकान किराए पर था। मकान मालिक का नाम लेकर लाइन में दिक्कत दूर करने की बात कही। बदमाशों की जानकारी लेने के लिए हर कमरे की लाइन चेक करने के लिए अकेले घूम रहे थे। इस बीच दो अन्य पुलिसकर्मी सहयोगी के रूप में पहुंचे। फिर ऑपरेशन शुरू कर प्रीति को सुरक्षित बाहर निकाला।
हिम्मत और सूझबूझ से काम ले रही थी प्रीति
डिप्टी एसपी दीपक सिंह ने बताया कि प्रीति ने बताया कि हर वक्त उनके पास मौजूद बदमाश उन्हें दीदी कहकर पुकार रहा था। उनसे घर के अंदर की सारी जानकारी दे रहा था। जिसे बदमाश उनके पति से फिरौती मांगने के वक्त पुष्टि भी करवा रहे थे। लेकिन प्रीति भी उस बदमाश को भैया कहकर खुद को सुरक्षित रखने का प्रयास करती रहीं। उनकी सूझबूझ ने पुलिस का काम आसान कर दिया।

साजिश रचने वाले भीम आर्मी के सदस्य समेत छह की की तलाश, दो गिरफ्तार
एडीसीपी पूर्णेदु सिंह के मुताबिक, साजिश रचने वाले भीम आर्मी के सदस्य बबलू अंबेडकर सहित छह बदमाशों की तलाश की जा रही है। इसके लिए क्राइम ब्रांच सहित कुल 11 टीमें लगाई गई हैं। बृहस्पतिवार को मोहनलालगंज इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा की टीम ने खुजौली-नीलमथा रोड से रोहित गौतम को दबोच लिया। रोहित मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल कार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उधर, सुशांत गोल्फ सिटी के राजाखेड़ा निवासी लवकुश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि रोहित ने प्रीति की कनपटी पर असलहा लगाया था। पुलिस के मुताबिक, अपहरण कांड में शामिल दो आरोपियों को राजाखेड़ा के राहुल और जबरौली के बबलू को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा दहियर और परेहटा के सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आरोपी लवकुश आया पुलिस की गिरफ्त में।

आरोपी लवकुश आया पुलिस की गिरफ्त में।- फोटो : ??? ?????

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed