{"_id":"5965fe9b4f1c1b9c028b49e2","slug":"police-release-sketch-of-in-pgi-dacoity","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनको कहीं देखा हो तो दें पुलिस को सूचना, लखनऊ पीजीआई डकैती के आरोपियों के स्कैच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनको कहीं देखा हो तो दें पुलिस को सूचना, लखनऊ पीजीआई डकैती के आरोपियों के स्कैच जारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 12 Jul 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों के स्कैच
लखनऊ के पीजीआई इलाके में हुई डकैती के आरोपियों के स्कैच पुलिस ने जारी कर दिए हैं। पीड़ितों के बताए गए हुलिए के आधार पर ये स्कैच तैयार किए गए हैं।
पुलिस आरोपियों को तलाशने की कोशिश कर रही है। बता दें कि पीजीआई के साउथ सिटी इलाके में सोमवार देर रात लोहे की रॉड और डंडों से लैस छह बमदाशों ने एचएएल सुपरवाइजर देवेंद्र सिंह नेगी के घर पर लूटपाट की थी।
रात करीब एक बजे खिड़की काटकर भीतर घुसे बदमाशों ने जेवर और कैश के बारे में जानकारी मांगते हुए दोनों को बेरहमी से पीटा।
डकैती डालने वाले बदमाशों ने दहशत फैलाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। पत्नी साधना ने विरोध करने की कोशिश की तो डकैतों ने देवेंद्र की गर्दन पकड़ ली और कभी उसका हाथ काटने तो कभी पैर का अंगूठा काटने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
जेवर और कैश के बारे में जानकारी मांगते हुए बदमाशों ने दोनों को बेरहमी से पीटा और देवेंद्र को बेडरूम व साधना को बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद डकैतों ने घर के कोने-कोने की तलाशी ली और दो लाख रुपये के जेवर व 50000 रुपये नकद समेटकर डकैत भाग गए थे।