फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police release sketch of in pgi dacoity

इनको कहीं देखा हो तो दें पुलिस को सूचना, लखनऊ पीजीआई डकैती के आरोपियों के स्कैच जारी

Wed, 12 Jul 2017 04:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 12 Jul 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
police release sketch of in pgi dacoity
आरोप‌ियों के स्कैच
लखनऊ के पीजीआई इलाके में हुई डकैती के आरोपियों के स्कैच पुलिस ने जारी कर दिए हैं। पीड़ितों के बताए गए हुलिए के आधार पर ये स्कैच तैयार किए गए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों को तलाशने की कोशिश कर रही है। बता दें क‌ि पीजीआई के साउथ सिटी इलाके में सोमवार देर रात लोहे की रॉड और डंडों से लैस छह बमदाशों ने एचएएल सुपरवाइजर देवेंद्र सिंह नेगी के घर पर लूटपाट की थी। 
विज्ञापन


रात करीब एक बजे खिड़की काटकर भीतर घुसे बदमाशों ने जेवर और कैश के बारे में जानकारी मांगते हुए दोनों को बेरहमी से पीटा। 

डकैती डालने वाले बदमाशों ने दहशत फैलाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। पत्नी साधना ने विरोध करने की कोशिश की तो डकैतों ने देवेंद्र की गर्दन पकड़ ली और कभी उसका हाथ काटने तो कभी पैर का अंगूठा काटने की धमकी देने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेवर और कैश के बारे में जानकारी मांगते हुए बदमाशों ने दोनों को बेरहमी से पीटा और देवेंद्र को बेडरूम व साधना को बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद डकैतों ने घर के कोने-कोने की तलाशी ली और दो लाख रुपये के जेवर व 50000 रुपये नकद समेटकर डकैत भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed