फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police recruitment examination

15 दिसंबर को ही होगी सिपाही भर्ती परीक्षा

Thu, 28 Nov 2013 10:30 AM IST
विष्णु मोहन/लखनऊ
विष्णु मोहन/लखनऊ Updated Thu, 28 Nov 2013 10:30 AM IST
विज्ञापन
police recruitment examination

यूपी पुलिस में सिपाहियों की प्रस्तावित प्रारंभिक भर्ती परीक्षा 15 दिसंबर को ही होगी।

विज्ञापन


इसमें चार लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा जो शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे।

शारीरिक दक्षता में पास होने वालों को अंतिम परीक्षा देनी होगी, जिसके बाद उनका चयन होगा।

पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने प्रारंभिक परीक्षा आयोजित कराने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है।

बोर्ड के अफसरों का कहना है कि भर्ती में आरक्षण को लेकर अदालत में चल रहे वाद और उस पर आने वाले फैसले से फिलहाल परीक्षा की प्रक्रिया बाधित नहीं होगी।

हमने बताया था: 15 दिसंबर को होगी सिपाही भर्ती परीक्षा!


बोर्ड के सचिव अमिताभ यश ने कहा कि बोर्ड अपनी तैयारी कर रहा है और समय पर परीक्षा कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक परीक्षा 15 दिसंबर की तय तिथि को ही होगी।

हर रेंज में होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
सचिव ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा में चयनित होने वाले चार लाख से अधिक अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा सभी रेंज में कराई जाएगी। हर रेंज में बीस हजार या इससे अधिक अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


फाइनल रिजल्ट में लग सकते हैं चार से छह माह
अफसरों के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा की कॉपियों को जांचने में दो महीने लगेंगे। इसके बाद लगभग एक महीने तक शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम आने के बाद अंतिम परीक्षा की तैयारी की जाएगी और इसके नतीजे आने में दो से तीन माह का समय लग सकता है। ऐसे में फाइनल रिजल्ट आने में चार से छह माह लग सकते हैं।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए देखें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed