फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police recruitment exam will be held at 33 centers

Lucknow News: ३३ केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Sat, 17 Feb 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 17 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam will be held at 33 centers
रायबरेली। आरक्षी पद पर सीधी भर्ती के लिए 17 व 18 फरवरी को परीक्षा होगा। इसकी शुरुआत शनिवार से होगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर रूम में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे ताकि कोई अभ्यर्थी किसी तरह की गड़बड़ी न कर सके। यही नहीं सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों की ड्रोन से निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 33 केंद्र बनाए गए हैं। दो दिन में चार पॉलियों में 61,632 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हर पॉली में 15,408 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर प्रकाश, पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग चेकिंग रूम बनाया गया है।
विज्ञापन


अभ्यर्थी अपने साथ कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेगा। प्रश्न पुस्तिका को कैमरे की नजर में अभ्यर्थियों के सामने ही खोला जाएगा। कोई भी परीक्षा व्यवस्थापक अपने साथ मोबाइल लेकर नहीं जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे तक होगी। केंद्रों के हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी ताकि परीक्षा सकुशल निपट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



सात उड़नदस्ते बनाए गए
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए सभी इंंतजाम कर लिए गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों की चेकिंग के लिए सात उड़नदस्ते बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर किसी तरह की डिवाइस काम न करे, इसके लिए जैमर लगाए गए हैं। परीक्षा में किसी ने कोई मनमानी की तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
-नवीन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed