फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police recruitment exam centers changed

सिपाही भर्ती परीक्षा के 350 केंद्र बदले

Fri, 06 Dec 2013 12:22 PM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ Updated Fri, 06 Dec 2013 12:22 PM IST
विज्ञापन
police recruitment exam centers changed

यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा के करीब 350 केंद्र बदल गए हैं।

विज्ञापन


लखनऊ में हाल ही में अलीगंज स्थित सेंट्रल स्कूल में बना परीक्षा केंद्र निरस्त करके विनयखंड चार में मिनी स्टेडियम के पास स्थित दि इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज को नया केंद्र बनाया गया है।

आवेदकों को बोर्ड की वेबसाइट से नए सिरे से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने को कहा जा रहा है।

15 को होनी है परीक्षा

सिपाही भर्ती परीक्षा 15 दिसंबर को होनी है। इसके लिए सूबे के विभिन्न जनपदों में 4500 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि, अलग-अलग कारणों से करीब 350 परीक्षा केंद्र बदल गए हैं। कई परीक्षा केंद्र ऐसे हैं जहां आवेदकों को प्रवेश पत्र भी जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


वक्त की कमी के चलते इन आवेदकों को दोबारा प्रवेश पत्र भेजना संभव नहीं है। ऐसे में आवेदकों को बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर दोबारा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट से ही लें एडमिट कार्ड

बोर्ड के अपर सचिव अमिताभ यश ने सेंट्रल स्कूल अलीगंज में परीक्षा के आयोजन के चलते इसे निरस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी जगह गोमतीनगर स्थित दि इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज को नया केंद्र बनाकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। अपर सचिव ने कहा कि बोर्ड की वेबसाइट में सभी आवेदकों के प्रवेश पत्र उपलब्ध हैं।

ऐन वक्त पर कोई समस्या न हो, इसलिए आवेदकों से वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र की जांच करने और केंद्र बदलने पर नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अपेक्षा जताई गई है।

सीसीटीवी कैमरे नहीं, होगी वीडियो रिकॉर्डिंग
सिपाहियों की भर्ती परीक्षा में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगेंगे। सूत्रों ने बताया कि कई केंद्रों पर बिजली व अन्य संसाधन नहीं हैं। ऐसे में परीक्षा की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने का निर्णय लिया गया है। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक प्रश्नपत्रों के 40-40 सेट तैयार किए गए हैं।


यानी एक कक्ष में अगर 40 परीक्षार्थी हैं तो सबके पास सवालों की अलग-अलग शृंखला वाला प्रश्नपत्र होगा।

परीक्षा के लिए आए 22 लाख आवेदन
इस परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 22 लाख फार्म आए हैं। इसमें दिल्ली, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक से लेकर पांडिचेरी तक के युवाओं ने आवेदन किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed