फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police recoveres many vehicle for bike theft gang

इंटर का छात्र साल भर से कर रहा था ये करतूत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 11 Jul 2016 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 11 Jul 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
police recoveres many vehicle for bike theft gang
बाइक चोर गैंग - फोटो : amar ujala

इंटर का छात्र सालभर से शहर के अलग-अलग इलाकों में वाहन चोरी कर रहा था। इसके बाद अपने साथियों की मदद से पांच से दस हजार रुपये में गाड़ियां बेच देता था।

विज्ञापन


हुसैनगंज पुलिस ने सरगना समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार करके आरोपियों के कब्जे से सात मोटरसाइकिलों और ग्यारह स्कूटी समेत कुल 16 वाहन बरामद किए हैं। खास बात यह है कि गिरोह वाहन चोरी करने के बाद नंबर प्लेट के साथ गाड़ी का रंग भी बदल देता था। 
विज्ञापन

एएसपी सिटी पूर्वी शिव राम ने बताया कि पकडा गया सरगना हुसैनगंज के ख्वाजा गौहर का निवासी है। वह पायनियर मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र है। पिता शमीम की रेडीमेड गार्मेंट शॉप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छे परिवार का होने के बावजूद वह एक साल से चौक में केजीएमयू व ट्रॉमा सेंटर और बलरामपुर अस्पताल के आसपास खड़ी मोटरसाइकिलों और स्कूटी को टारगेट करता था।

अब तक उसने 50 से अधिक गाड़ियां चुराई हैं। वह मोहनलालगंज के घोसियाना निवासी मो. अशरफ, मो. चांद, हसनगंज के इंदिरापुरी कुतुबपुर डालीगंज निवासी अरहान सिद्दिकी और हुसैनगंज के कुर्मी टोला निवासी मनोज गुप्ता की मदद से चोरी के वाहन बेचता था। इसके बदले सरगना को पांच से पंद्रह हजार रुपये तक मिल जाते थे।

नंबर प्लेट के साथ बाइक या स्कूटी का रंग भी देते थे बदलवा

police recoveres many vehicle for bike theft gang
डेमो

सीओ हजरतगंज अशोक वर्मा ने बताया कि वारदात के बाद गिरोह के सदस्य नंबर प्लेट के साथ बाइक या स्कूटी का रंग भी बदलवा देते थे। इससे वाहन स्वामी भी उसे नहीं पहचान पाता था। 

बरामद हुई 16 गाड़ियों में से तीन स्कूटी और दो मोटरसाइकिलों के बेसिक कलर में छेड़छाड़ किया गया है। सरगना ने ही गिरोह के अन्य सदस्यों को पहले चोरी की गाड़ी बेची। इसकी जानकारी के बावजूद उन्होंने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही किसी और को बताया। 

पकड़े गए अरहान सिद्दीकी ने बताया कि वह कानपुर विश्वविद्यालय से प्राइवेट बीए कर रहा है। नाजा मार्केट में मोबाइल रिपेयरिंग शॉप है। पहले शारिक ने उसे अपनी बाइक बताकर बिकवाने को कहा। सौदे के बाद भी उसने गाड़ी के पेपर नहीं दिए। कुछ दिन बाद वह दूसरी बाइक चुराकर ले आया। बाद में उसे बाइक बिकवाने पर कमीशन मिलने लगा।

एसओ हुसैनगंज शिवशंकर सिंह ने बताया कि 16 गाड़ियों से आठ गाड़ियों की चोरी का मुकदमा चौक थाने में दर्ज है। इन गाड़ियों के मालिका का पता लगाया जा चुका है। 

अन्य आठ गाड़ियों के मालिक के बारे में भी इंजन नंबर के जरिये पता लगाया जा रहा है। इस गिरोह ने चौक, वजीरगंज व पुराने शहर के अन्य थानाक्षेत्रों में ही वाहन चोरी किए हैं।

सीओ हजरतगंज अशोक वर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज और बलरामपुर अस्पताल के आस-पास पार्किंग के पास ही वाहन चोरी की वारदातें हुईं। इसमें इसके पास पार्किंग स्थल हैं। इसमें पार्किंग कर्मियों की मिलीभगत की भी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed