फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police recovered huge money during UP assembly election.

यूपी चुनाव में पुलिस व आयकर ने बरामद किए सवा अरब रुपये

Thu, 09 Mar 2017 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Mar 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
police recovered huge money during UP assembly election.
demo pic

उत्तर प्रदेश में इस बार के चुनाव के दौरान आयकर विभाग व पुलिस ने करीब सवा अरब रुपये बरामद किए हैं। चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन के 766 मामलों में कार्रवाई करते हुए 521 लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


इसके अलावा वाहनों पर लाल-नीली बत्ती, झंडे व लाउडस्पीकर लगाने के 40 हजार मामलों में कार्रवाई की गई है। अब तक 1800 लोगों पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। सूबे में बुधवार को अंतिम चरण का मतदान खत्म हो गया।
विज्ञापन


सात चरणों में हुए इस चुनाव में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के कई मामले सामने आए हैं। सरकारी व निजी संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर-बैनर आदि हटवाने के मामले में अब तक 850 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसमें करीब 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के मामले नजर में आए

police recovered huge money during UP assembly election.

इस बार के चुनाव में बिना अनुमति के भाषण, रैली, पार्टी कार्यालय खोलने एवं मतदाताओं को प्रलोभन देने के भी काफी मामले प्रकाश में आए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने बताया कि इन मामलों में कार्रवाई करते हुए अब तक 521 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही कुल 75 हजार अन्य मामलों में कार्रवाई करते हुए 4,126 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।

65 करोड़ की शराब बरामद
चुनाव के दौरान आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में 65 करोड़ रुपये की शराब बरामद की गई है। इस दौरान 22.21 लाख लीटर देशी, विदेशी शराब एवं बियर जब्त की गई है।

8.70 लाख हथियार जमा

police recovered huge money during UP assembly election.
demo pic - फोटो : amar ujala

चुनाव के दौरान पुलिस ने 8.70 लाख लाइसेंसी हथियार जमा कराए हैं। इसके अलावा 724 हथियार जब्त करते हुए 950 लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। पुलिस की छापेमारी मे असलहों के 194 कारखानों को सीज किया गया।

36.25 लाख व्यक्तियों को किया पाबंद
चुनाव में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस ने आईपीसी की धारा 107-116 के तहत लोगों को पाबंद किया है। पूरे चुनाव के दौरान 36.25 लाख व्यक्ति पाबंद किए गए।

ये वे लोग हैं जिन पर चुनाव में गड़बड़ी करने की आशंका व्यक्त की जा रही थी। पुलिस ने 22,400 व्यक्तियों के विरुद्ध जारी गैर जमानती वारंट के सापेक्ष 21,653 को वारंट तामील कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed