{"_id":"5b66da6b4f1c1b54208b7103","slug":"police-reached-late-at-vineet-house-at-saturday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैशवैन लूट: समय पर पहुंचती तो लखनऊ में ही धरा जाता आरोप विनीत तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैशवैन लूट: समय पर पहुंचती तो लखनऊ में ही धरा जाता आरोप विनीत तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 05 Aug 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
राजभवन के सामने लूट
राजभवन के पास हत्या व लूटकांड के ऑपरेशन की कमांड ऊपरवालों के हाथ में थी। कहने को इस सनसनीखेज कांड में आठ टीमें लगाई गई थीं लेकिन किसे क्या करना है? कहां पहुंचना है? किसका पता लगाना है? किसे उठाना है? यह आदेश ‘ऊपर’ से आते थे।
विज्ञापन
पुलिस टीमें सिर्फ आदेशों का पालन करती थीं। इस चक्कर में पुलिस टीमों में न सिर्फ तालमेल की कमी दिखी बल्कि लापरवाही भी हुई। शनिवार सुबह इसी लापरवाही के चलते लुटेरा पुलिस के शिकंजे में आकर भी फिसल गया था।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व जनता के माध्यम से अधिकारियों को खूनी लुटेरे का सुराग मिल गया था। शनिवार सुबह सात बजे पुलिस की एक टीम को कृष्णानगर के न्यू इंद्रपुरी पहुंचने के लिए ‘ऊपर’ से आदेश दिया गया।
विज्ञापन
टीम को यह भी बताया गया था कि खूनी लुटेरा घर पर ही है। उसके घर पर मां-पत्नी व बच्चे हैं। लूट में इस्तेमाल बाइक भी घर पर ही खड़ी है। यह भी कहा गया था कि खूनी लुटेरा आठ से नौ बजे के बीच चला जाएगा।
इस गंभीर सूचना के बाद भी पुलिस टीम लापरवाह बनी रही और दो घंटे बाद यानी नौ बजे न्यू इंद्रपुरी पहुंची। तब तक खूनी लुटेरा भाग चुका था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि खूनी लुटेरे का मकान शुक्रवार रात को ही चिह्नित कर लिया गया था। उसके पास असलहा होने और परिवार के साथ होने की वजह से पुलिस एहतियात बरत रही थी।
Trending Videos
पुलिस को हर बार चकमा देकर भागा खूनी लुटेरा
एएसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि विनीत काफी शातिर और खतरनाक किस्म का अपराधी है। उसने कई और वारदातें भी की होंगी लेकिन पुलिस उसे कभी पकड़ नहीं सकी। हर बार वह पुलिस को गच्चा देकर बच निकलता है। वह कभी पकड़ा नहीं गया इसलिए जेल भी नहीं गया। अगर वह जेल जाता तो कई दिन पहले ही उसकी पहचान हो जाती।