{"_id":"64371bb370bfc6004b0235a9","slug":"police-raid-in-search-of-umar-ansari-lucknow-news-c-13-lko1004-181145-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मुख्तार अंसारी के बेटे उमर की तलाश में मऊ व गाजीपुर में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मुख्तार अंसारी के बेटे उमर की तलाश में मऊ व गाजीपुर में दबिश
विज्ञापन
हजरतगंज पुलिस ने बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के दूसरे बेटे उमर अंसारी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने मऊ व गाजीपुर जिले में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। वहीं, कुछ करीबियों से पूछताछ की गई है। पुलिस उमर के ठिकानों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा के मुताबिक, माफिया मुख्तार अंसारी, उसकी पत्नी अफसा अंसारी, विधायक बेटे अब्बास अंसारी व उमर अंसारी के खिलाफ 27 अगस्त 2020 में लेखपाल सुरजन लाल की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था।
इसमें साजिश रचने, जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा में केस दर्ज किया गया था। इसके मुताबिक जियामऊ इलाके की एक निष्क्रांत जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए व अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अभियुक्तों ने अवैध रूप से मकान का निर्माण कराया।
साजिश के तहत मकान का नक्शा पास कराया और करोड़ों की सरकारी संपत्ति हड़प ली। मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। मुख्तार अंसारी बांदा में व अब्बास अंसारी चित्रकूट जेल में बंद है।
विज्ञापन
पुलिस अब मुख्तार की पत्नी अफसा व छोटे बेटे उमर की तलाश कर रही है। कई बार नोटिस देने के बाद भी उमर कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कुछ ठिकानों के बारे में जानकारी मिली है। जिसे तस्दीक किया जा रहा है। मुख्तार व उमर के करीबियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।