फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police raid in a hukka bar in Lucknow caught upadult more than adults.

Lucknow News: रॉयल कैफे व रेस्टोरेंट बच्चों को बना रहे नशेड़ी... छापा मारा तो वयस्कों से ज्यादा नाबालिग गुड़गुड़ाते मिले हुक्का

Tue, 21 Jun 2022 03:24 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 Jun 2022 03:24 PM IST
सार

रॉयल कैफे व रेस्टोरेंट में चल रहे अवैध हुक्का बार में पुलिस ने छापा मारा तो अंदर का दृश्य देखकर हैरान हो गए। पुलिस ने यह कार्रवाई घरवालों की शिकायत पर की थी।

विज्ञापन
Police raid in a hukka bar in Lucknow caught upadult more than adults.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

सर, कैंपवेल रोड स्थित रॉयल कैफे व रेस्टोरेंट हमारे बच्चों को नशेड़ी बना रहा है...। वहां अवैध रूप से चोरी छिपे हुक्का बार चलता है...। कुछ नाबालिग लड़कों के घरवालों की तरफ से की गई इस शिकायत पर ठाकुरगंज पुलिस ने रविवार रात रेस्टोरेंट में छापा मारा तो नजारा देख पुलिस वाले भी हतप्रभ रह गए। वहां जितने वयस्क थे उतने ही नाबालिग हुक्का गुड़गुड़ाते दिखे। पुलिस ने 15 वयस्कों, 16 नाबालिगों के साथ रेस्टोरेंट के दोनों संचालकों को मौके पर दबोच लिया। इसके साथ ही हुक्का, चिलम, तंबाकू और फ्लेवर भारी मात्रा में बरामद किया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज हरिशंकर चंद के मुताबिक कैंपवेल रोड पर रॉयल कैफे व रेस्टोरेंट चलता है। इसके संचालक रितेश कुमार बाथम और गुलफाम उर्फ गोलू हैं। इस रेस्टोरेंट में चोरी से हुक्का बार चलाया जा रहा था, जिसमें नाबालिगों को भी हुक्का परोसा जा रहा था। कुछ नाबालिग बच्चों के घरवालों की शिकायत पर छापा मारकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


मौके पर मिले सभी नाबालिगों के घरवालों को बुलाकर बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया गया, वहीं 15 वयस्कों का शांति भंग में चालान कर दिया। रायल कैफे व रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चलाने वाले रितेश कुमार बाथम, गुलफाम उर्फ गोलू को गिरफ्तार करते हुए इनके खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन, जालसाजी व संक्रमण फैलाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। वहीं, हुक्का पीते पकड़े गए 15 लोगों ने एसीपी कोर्ट से जमानत कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लेवर के मुताबिक तय होता था रेट
पुलिस के मुताबिक रेस्टोरेंट संचालकों ने पूछताछ में बताया कि हुक्के में फ्लेवर के हिसाब से पैसा वसूलते थे। सबसे कम 450 रुपये मगही, सुपारी और डबल मिंट का दाम है। वहीं अन्य फ्लेवर के दाम भी 550 से लेकर 750 के बीच में है। एक टेबल पर एक हुक्का लगाया जाता था, जिसमें फ्लेवर के हिसाब से दाम रखा जाता था। एक टेबल पर पांच से आठ युवक बैठते थे। मौके पर छह हुक्का, पाइप, चिलम, तंबाकू पैकेट, फ्लेवर के पैकेट बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed