फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police placed Congress UP state president Ajay Rai under house arrest In Lucknow

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नजरबंद: पत्रकार वार्ता के लिए प्रदेश कार्यालय जा रहे थे; तभी पुलिस ने दी दस्तक

Thu, 11 Sep 2025 01:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Sep 2025 01:03 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने उनके घर पर नजरबंद कर लिया है। वह पत्रकार वार्ता के लिए प्रदेश कार्यालय जा रहे थे। इसी समय पुलिस ने घर पर दस्तक दी। 

विज्ञापन
police placed Congress UP state president Ajay Rai under house arrest In Lucknow
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नजरबंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को पुलिस ने कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को उनके घर पर नजरबंद कर लिया। राय ने 11.30 बजे प्रदेश कार्यालय पर प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई थी। वह कान्फ्रेंस को संबोधित करने के लिए घर से निकलते इससे पहले ही पुलिस ने दस्तक दी। इसके बाद उन्हें घर से नहीं निकलने दिया गया। 

विज्ञापन


इस पर अजय राय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा कि, 'पुलिस भेजकर हमें रोकना, कार्यकर्ताओं की आवाज दबाना। ये लड़ाई को रोक नहीं पाएगा, ये वोट चोरों को बचा नहीं पाएगा'।
विज्ञापन




उन्होंने आगे लिखा कि 'कांग्रेस का हर बब्बर शेर कार्यकर्ता गली-गली, गांव-गांव से विरोध करेगा। आवाज देगा। 'मोदी, वोट चोरी बंद करो!' दरअसल, पीएम मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर अजय राय ने प्रदर्शन का एलान किया था। इसी को लेकर वह प्रेस वार्ता भी करने वाले थे। लेकिन, इससे पहले ही उन्हें नजरबंद कर लिया गया।  घर से नहीं निकलने दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed