फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police organised a war team to face criminals

यूपी: क्राइम खत्म करेगी 'टीपू' की SWAT

Wed, 28 May 2014 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 May 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
police organised a war team to face criminals

अपराधियों से लोहा लेने के लिए अमेरिका की स्पेशल वीपन एंड टैक्टिक्स टीम (स्वाट) की तर्ज पर अब यूपी पुलिस ने खतरनाक ‘वार’ टीम का गठन किया है।

विज्ञापन

ग्लॉक पिस्टल, एमपी-5 जैसे हल्के असलहों, बुलेटप्रूफ हेलमेट और काले रंग की बुलेट प्रूफ वर्दी से लैस पुलिस के ये कमांडो अत्याधुनिक हथियारों से लैस होंगे।
विज्ञापन

टीम को छह सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा जो पीएसी की 32 व 35 वाहिनी में और फिर एसटीएफ व सुरक्षा मुख्यालय में दिया जाएगा।

इन कमांडो को बाद में विभिन्न राज्यों में विशेषज्ञ एजेंसियों से भी प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। बहरहाल टीम को सोमवार से औपचारिक तौर पर प्रभावी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी ने दी जानकारी

police organised a war team to face criminals

पुलिस रेडियो मुख्यालय के सभागार में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में नए कमांडो दल के सदस्यों को डीजीपी आनंद लाल बनर्जी, एडीजी कानून-व्यवस्था मुकुल गोयल, आईजी एसटीएफ आशीष गुप्ता, आईजी टेलीकॉम असीम अरुण व अन्य अधिकारियों ने संबोधित किया।

अधिकारियों ने इस मौके पर कमांडो की विशिष्ट टीम के गठन के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। यह बताया गया कि शुरुआती चरण में ‘वार’ टीम अपराधियों के खिलाफ कार्य करेगी और कानून-व्यवस्था में मदद करेगी।

आईजी एसटीएफ आशीष गुप्ता ने बताया कि किस तरह टीम के सदस्यों को अभिसूचना संकलन करना होगा, कैसे उन्हें गिरफ्तारी करनी चाहिए और साथ ही उन्हें नियमों व कानून की भी सही जानकारी होनी चाहिए।

अधिकारियों ने कहा कि अभी एटीएस की कमांडो टीम आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित है लेकिन आगे चलकर वार टीम का विस्तार किया जाएगा और इसे आतंकियों व नक्सलियों से भी निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

कानून व्यवस्‍था में करेंगी मदद

एसॉल्ट रायफल और डंडे में फर्क

police organised a war team to face criminals

डीजीपी एएल बनर्जी ने इस मौके पर कहा कि पहले उन्हें उतना ही पता था कि असीम अरुण ने अलीगढ़ व आगरा में तैनाती के दौरान स्वाट टीम का गठन किया है लेकिन यह क्या है इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं थी।

जब वह एडीजी तकनीकी सेवा बने तब असीम अरुण की उनके साथ तैनाती हुई। इसके बाद ही वह समझ सके कि कमांडो टीम का किस उद्देश्य से गठन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मैंने एके-47 व इनसॉस रायफल से लैस कई पुलिसकर्मियों से यह पूछा है कि वह उन्हें चलाने में कितने सिद्धहस्त हैं, तो यही जवाब मिला कि चलाना नहीं आता है।

डीजीपी ने कहा कि बगैर प्रशिक्षण के इस तरह के शस्त्रों व डंडे में क्या अंतर रह गया।

रिफ्रेशर कोर्स कराया जाए

police organised a war team to face criminals

डीजीपी ने कहा कि कमांडो टीम का गठन करने में अहम भूमिका निभाने वाले आईजी आशीष गुप्ता, असीम अरुण, राजीव सब्बरवाल, एसपी प्रभाकर चौधरी आदि ने जिस तरह एनएसजी आदि एजेंसियों से प्रशिक्षण लिया है वैसे ही टीम की सभी सदस्यों को अतिरिक्त प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि डेढ़ माह का जो टीम को प्रशिक्षण दिया जा रहा, वह समय कम है। ऐसी टीम को लगातार रिफ्रेशर कोर्स कराया जाना चाहिए।

सैल्यूट तो सही से कर नहीं पा रहे...

police organised a war team to face criminals
समारोह के दौरान ‘वार’ टीम के सदस्यों ने डीजीपी को एक-एक कर सैल्यूट कर अपना परिचय बताया। डीजीपी ने कहा कि सैल्यूट करने वाले कई कमांडो सही से सैल्यूट भी नहीं कर पाए। इसके लिए उन्हें सही से ट्रेनिंग दिलाई जाए।

आईजी टेलीकॉम असीम अरुण ने भी कहा कि अभी इन कमांडो का चयन हुआ है और प्रशिक्षण में कई कमियां दिख रही हैं, जिन्हें दूर किया जाऐगा।

सेवा में शायद ही कभी चलाया शस्त्र
डीजीपी ने कहा कि प्रशिक्षण पर वह बार-बार महत्व इसलिए दे रहे हैं क्योंकि, बगैर इसके स्ट्राइक फोर्स हमेशा पैमाने पर खरा नहीं उतर सकती।

उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि 30 वर्षों से अधिक की सेवा के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण के अलावा शायद ही कभी खुद शस्त्र चलाया हो। ऐसे में वह लगातार प्रशिक्षण और प्रशिक्षण के बाद रिफ्रेशर कोर्स के महत्व को समझते हैं।

5 हजार कारतूसों की हुई व्यस्था

police organised a war team to face criminals

आईजी एसटीएफ ने कहा कि जिस तरह के आधुनिक असलहे वार टीम को मिले हैं, उसे चलाने में उन्हें निपुणता होनी चाहिए।

उन्हें इस बात का विश्वास होना चाहिए कि जो असलहा उनके पास है, उसे वह अच्छे से चला सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए कमांडो को उनके पास मौजूद असलहों से खूब अभ्यास करना होगा।

यह अभ्यास पीएसी वाहिनियों में कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके पांच हजार कारतूसों की व्यवस्था की गई है।

क्या है वार

police organised a war team to face criminals

अमेरिका की स्पेशल वीपन एंड टैक्टिक्स टीम जिसे हिंदी में विशिष्ट आयुध एवं रणकौशल टीम कहा जा सकता है कि तर्ज पर इस टीम को तैयार किया जा रहा है। स्वाट के हिंदी नामकरण के अनुसार ही इसे विशिष्ट आयुध रणकौशल टीम यानी ‘वार’ नाम दिया गया है।

प्रतिनियुक्ति पर गए यूपी काडर के आईपीएस अंकज शर्मा ने ही स्वाट नाम का हिंदीकरण कर इसे ‘वार’ नाम दिया।

शुरुआती दौर में अपराधियों से दो-दो हाथ करने के बाद इन कमांडो की संख्या में बादमें विस्तार किया जाएगा और उन्हें नक्सलियों व आतंकियों से निपटने के लिए भी तैयार किया जाएगा।

ये होंगे हथियार

police organised a war team to face criminals

ग्लॉक पिस्टल: यह अत्याधुनिक पिस्टल अन्य पिस्टल से काफी हल्की होती है। रात में भी बेहतर निशाना साधने की डिवाइस इस पिस्टल को और खास बनाती है।

एमपी-5
: यह एक मशीन पिस्टल है। एके-47 रायफल जैसी दिखने वाली इस मशीन पिस्टल को क्लोज रेंज में बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।

बुलेटप्रूफ हेलमेट
: इस हेलमेट से गोली लग कर छिटक जाती है।

आधुनिक चश्मा
: इस चश्मे से गोली चलने पर किसी तरह के टुकड़े या धूल-मिट्टी आदि आंख में नहीं जा पाती है।
ड्रोन - इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जिसमें कैमरा लगाकर कहीं का भी फोटो लिया जा सकता है।

ऐसे बनेगी टीम

police organised a war team to face criminals

नई टीम आगे चलकर बन जाएगी मास्टर ट्रेनर
वार टीम के प्रशिक्षण के बाद में यह इस टीम के सदस्य बतौर मास्टर ट्रेनर अन्य टीमों को प्रशिक्षित करेंगे।

डीजीपी ने कहा कि नई बनने वाली टीमों के प्रशिक्षण पर भी खास ध्यान रखा जाएगा।

हर जिले में तैनात होगी वार टीम
इस खास कमांडो टीम की शुरुआत अलीगढ़ और फिर आगरा से हुई। डीजीपी ने कहा कि आगे चलकर सभी जिलों में ऐसी टीमों का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed