फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police open nine cases of theft

900 रुपये की बरामदगी पर खोल दिया सात थानों की नौ चोरियों का केस

Thu, 22 Oct 2020 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Police open nine cases of theft
900 रुपये की बरामदगी पर खोल दिया सात थानों की नौ चोरियों का केस
विज्ञापन

चिनहट थाने की पुलिस ने एक चोर को पकड़ा। उसके पास से 900 रुपये बरामद किये। इस चोर पर पुलिस ने एक-दो नहीं नौ चोरियों की वारदात खोल दी।
कमिश्नरेट के सात थानों में की गई वारदातों का खुलासा कर चोर को जेल भेज दिया गया। बुधवार को जमानत पर सुनवाई शुरू हुई तो चोर के पास बरामदगी की फर्द पर जज साहब की नजर पड़ गई।
अलग-अलग वारदातों में बरामदगी की रकम देखकर उन्होंने दो थानों के प्रभारी निरीक्षकों को तलब कर लिया। 22 अक्तूबर को कोर्ट में पेश होकर दोनों बरामदगी के बारे में अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

चिनहट पुलिस ने राम प्रकाश नाम के व्यक्ति को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके पास से महज 900 रुपये मिले। पुलिस ने थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की फिर खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें राम प्रकाश पर सात थानों इंदिरानगर, आशियाना, पीजीआई, गोमतीनगर, सुशांत गोल्फ सिटी, चौक और पारा में हुई चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात कही।
उसके पास से बरामद धनराशि को नौ चोरियों की बरामदगी भी दिखाई गई, ताकि खुलासे पर कोई सवाल न उठ सके। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
बुधवार को एडीजे हरेंद्र बहादुर सिंह की कोर्ट में आरोपी राम प्रकाश की इंदिरानगर थाने में हुए चोरी के वारदात में जमानत पर सुनवाई हो रही थी।
इस दौरान बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि चिनहट पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर उसके पास से 900 रुपये बरामद किए थे। सभी थानों में मुकदमा दर्ज होना भी बताया गया।
ऐसे किया बरामदगी का बंटवारा
पुलिस ने राम प्रकाश के पास से बरामद रकम का बंटवारा भी किया। इसमें पीजीआई के कॉरपोरेशन बैंक के बगल वाली दुकान से चोरी के 150 रुपये, हाईवे प्लाजा वाली दुकान में चोरी के 100 रुपये, उतरेठिया वाली दुकान के 100 रुपये, थाना आशियाना के एलडीए कॉलोनी वाली दुकान के 50 रुपये, पावर हाउस चौराहा वाली दुकान के 100 रुपये, थाना गोमतीनगर की विजय खंड के मेडिकल की दुकान के 100 रुपये, सुशांत गोल्फ सिटी की फैमिली मार्ट की दुकान अर्जुनगंज के 100 रुपये, थाना चौक के नक्खास वाली दुकान के 100 रुपये तथा थाना पारा के साईं मंदिर वाली दुकान से चोरी के 50 रुपये बरामद होना दिखाया गया है।

कोर्ट ने कहा : विवेचना के साथ हो रहा मजाक
राम प्रकाश के पास से बरामद रकम के बंटवारे की फर्द पर नजर पड़ी तो जज साहब भड़क गए। कोर्ट ने कहा कि आरोपी के पास से जो बरामदगी दिखाई गई, वह हास्यास्पद स्थिति प्रकट करती है। साथ ही यह भी दर्शाता है कि संबंधित थाने में विवेचक की ओर से दर्ज मामलों के संबंध में किस प्रकार से विवेचना के साथ मजाक किया जा रहा है। बचाव पक्ष की ओर से कहा गया कि अभियुक्त के पास से उसका स्वयं का रुपया पुलिस ने चोरी का बताकर बरामद दिखा दिया। उसे 100-100 और 50-50 रुपये की बरामदगी दिखाई गई है, जो असंभव है। कोर्ट ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए चिनहट और इंदिरानगर के थाना प्रभारी निरीक्षकों को बृहस्पतिवार को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed