फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police officers will get medals for their services.

UP News: स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के 2766 पुलिस कर्मियों को मिलेगा पदक

Mon, 15 Aug 2022 11:23 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Aug 2022 11:23 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर डीजीपी प्रशंसा चिह्न 565 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को मिलेगा। 40 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट और 180 को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा। ऑपरेशनल/शौर्य के आधार पर 251 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा चिह्न के लिए चुना गया है।

विज्ञापन
Police officers will get medals for their services.
- फोटो : Social Media

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर इस बार प्रदेश के 2766 पुलिस कर्मियों को विभिन्न केंद्रीय व राज्य स्तरीय पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदेश के कुल 2201 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को विभिन्न श्रेणी के पदकों के लिए चुना है, जिनमें छह पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को राष्ट्रपति पदक व 72 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा।  इसकी घोषणा रविवार को की गई है। इसके अलावा पुलिस महानिदेशक प्रशंसा व सेवा सम्मान चिह्न के लिए प्रदेश स्तर पर 565 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के नामों की घोषणा की गई है। इनमें 40 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न व 180 को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न के लिए चुना गया है। वहीं ऑपरेशनल/शौर्य के आधार पर 251 अधिकारियों व कर्मियों को प्लेटिनम, गोल्ड व सिल्वर प्रशंसा चिह्न के लिए चुना गया है।

विज्ञापन


विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक
विनोद कुमार मिश्रा डीआईजी/एसपी सीबीसीआईडी लखनऊ, सुनील कुमार सिंह डीआईजी रेडियो मुख्यालय, पारसनाथ पांडेय डीएसपी लखनऊ, अग्रेश दुबे कंपनी कमांडर 26वीं पीएसी गोरखपुर, धर्मपाल सिंह इंस्पेक्टर ईओडब्ल्यू लखनऊ, वीरेंद्र तिवारी हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती बोर्ड। 
विज्ञापन


केंद्रीय पदक से ये होंगे सम्मानित
गृह मंत्रालय द्वारा सेवा अभिलेख के आधार पर दिए जाने वाले उत्कृष्ट सेवा पदक व अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए कई अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के नामों की घोषणा की गई है। इनके नामों का अनुमोदन पुलिस महानिदेशक ने किया है। इसमें गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के आईजी पीयूष मोर्डिया के साथ ही आईजी भगवान स्वरूप श्रीवास्तव, भर्ती बोर्ड में तैनात आईजी पद्मजा चौहान समेत 972 अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया जाएगा। वहीं अति उत्कृष्ट सेवा पदक महानिदेशक मानवाधिकार संदीप सालुंके व लखनऊ जोन के एडीजी बृजभूषण समेत 10 वरिष्ठ अधिकारियों व 1141 कर्मियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न से ये होंगे सम्मानित
पुलिस महानिदेशक की ओर से सेवा अभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिह्न, सराहनीय व उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न के अलावा शौर्य के आधार पर सराहनीय सेवा व उत्कृष्ट सेवा चिह्न और प्रशंसा चिह्न के लिए 565 अधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है। इसमें सेवा अभिलेख के आधार पर 40 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, 180 लोगों को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न व एसटीएफ के अंगद सिंह यादव को शौर्य के आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा। 19 लोगों को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न व 50 पुलिस कर्मियों को सेवा अभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। ऑपरेशनल/शौर्य के आधार पर 251 अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को प्रशंसा चिह्न के लिए चुना गया है।

इन्हें डीजीपी का प्लेटिनम प्रशंसा चिह्न 
प्रदेश के 12 अधिकारियों को डीजीपी का प्लेटिनम प्रशंसा चिह्न के लिए चुना गया है। इनमें मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल, एडीजी, कार्मिक राजा श्रीवास्तव, एडीजी पीएसी लखनऊ केएस प्रताप कुमार, आईजी पीएसी पश्चिमी जोन मुरादाबाद अमित चंद्रा, आईजी लखनऊ परिक्षेत्र लक्ष्मी सिंह, डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा उपेंद्र अग्रवाल, एसपी सीतापुर घुले सुशील चंद्रभान, एसपी बाराबंकी अनुराग वत्स, एसपी विधि प्रकोष्ठ डीजीपी मुख्यालय नरेंद्र प्रताप सिंह, एएसपी बिजनौर ओमवीर सिंह, डीएसपी कानपुर आउटर तेज बहादुर सिंह व 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज के मुख्य आरक्षी द्वारिका सिंह यादव शामिल हैं।

इन्हें डीजीपी का गोल्ड प्रशंसा चिह्न
एडीजी साइबर क्राइम सुभाष चंद्रा, एडीजी पुलिस आवास निगम प्रकाश डी, एडीजी बरेली जोन राजकुमार, आईजी/शासन में सचिव गृह तरुण गाबा, आईजी पीएसी मध्य जोन अपर्णा कुमार, डीआईजी मुरादाबाद परिक्षेत्र शलभ माथुर, डीआईजी तकनीकी सेवाएं प्रतिभा अंबेडकर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट भारती सिंह, डीआईजी लॉजिस्टिक बालेंदु भूषण सिंह, डीआईजी अभिसूचना मुख्यालय रमेश, एसपी आजमगढ़ अनुराग आर्य, एसएसपी गोरखपुर डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी कानपुर देहात सुनीति, एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवान, एसपी देवरिया संकल्प शर्मा, एसएसपी मुजफ्फरनगर विनीत जायसवाल, एसपी फतेहगढ़ अशोक मीणा, एसपी बागपत नीरज जादौन, एसपी लखीमपुर खीरी संजीव सुमन, डिप्टी एसपी मंडलाधिकारी गोंडा अभिसूचना जटाशंकर मिश्र, निरीक्षक लखनऊ कमिश्नरेट दिनेश चंद्र मिश्र, दलनायक 32वीं वाहिनी पीएसी प्रदीप कुमार त्रिपाठी।


पहली बार खिलाड़ी पुलिस कर्मी भी होंगे सम्मानित
प्रदेश में पुलिस के 24 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डीजीपी प्रशंसा चिह्न (सिल्वर) दिया जाएगा। यह सम्मान आजादी के अमृत महोत्सव पर पहली बार खेल के लिए दिया जा रहा है। सम्मान पाने वालों में आर्टेस्टिक योगा के लिए आरक्षी किशन कुमार मिश्र, बृजेश प्रधान, फ्री स्टाइल कुश्ती के लिए उनि. मो. श्वाले, मु. महिला आरक्षी इंदु चौधरी, महिला आरक्षी दीपा चौधरी व साक्षी को चुना गया है। वहीं निशानेबाजी के लिए निरीक्षक रंजना गुप्ता, एसआई अमृता पांडेय, बैडमिंटन के लिए आरक्षी गगन पासवान, जिमानास्टिक के लिए एसआई राबिन कनौजिया, मुख्य आरक्षी प्रभाष श्रीवास्तव, विक्रांत सिंह व मनोहर सिंह को चुना गया है। बुशू के लिए आरक्षी शैलेश मिश्र और घुड़सवारी के लिए एसआई दिलशाद अहमद, मुख्य आरक्षी राजनरेश, जुगेंद्र सिंह, निरीक्षक प्रेम बाबू, एसआई भगवान सिंह को चुना गया है। वहीं एथलेटिक्स में आरक्षी पुनीत कुमार, कृष्ण कुमार पटेल, दलनायक चंद्रहास कुशवाहा और आर्चरी के लिए आरक्षी अमित कुमार सिंह व महिला आरक्षी शिल्पी को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed