{"_id":"6a2f1362e5dbdc2dd904076f","slug":"police-object-to-construction-of-11-storey-apartment-in-new-hyderabad-lda-forms-inquiry-committee-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1783639-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: न्यू हैदराबाद में 11 मंजिला अपार्टमेंट के निर्माण पर पुलिस की आपत्ति, एलडीए ने बनाई जांच समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: न्यू हैदराबाद में 11 मंजिला अपार्टमेंट के निर्माण पर पुलिस की आपत्ति, एलडीए ने बनाई जांच समिति
विज्ञापन
लखनऊ। न्यू हैदराबाद में एक बहुमंजिला भवन के निर्माण पर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस प्रशासन ने इस निर्माण पर आपत्ति जताई है। इसके बाद एलडीए ने विवाद की जांच के लिए समिति बनाई है।
अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा तरुण गाबा ने एलडीए को पत्र लिखा था। उन्होंने बिल्डर रिवरसाइड रेजीडेंस कंपनी के धर्मेंद्र सिक्का की ओर से बनाई जा रही 11 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण रोकने की मांग की थी। वहीं, बिल्डर का दावा है कि वह स्वीकृत मानचित्र के अनुसार निर्माण कर रहा है। ऐसे में एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनाई है। मुख्य नगर नियोजक केके गौतम इसके सदस्य और जोनल अधिकारी जोन छह इसके सदस्य संयोजक हैं। समिति को दो सप्ताह में स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट देनी होगी। यह सुरक्षा क्षेत्र और आसपास के बहुमंजिला भवनों की स्थिति का आकलन करेगी। समिति स्वीकृत मानचित्र का भी गहन परीक्षण करेगी।