{"_id":"5e57676b8ebc3ef40065b1f6","slug":"police-keeping-an-eye-on-social-media-in-up-after-delhi-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में सोशल मीडिया पर हो रही है सख्त निगरानी, माहौल खराब करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सोशल मीडिया पर हो रही है सख्त निगरानी, माहौल खराब करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Thu, 27 Feb 2020 12:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के हालात को देखते हुए यूपी में सोशल मीडिया पर 24 घंटे सख्त निगरानी रखी जा रही है। आईजी कानून-व्यवस्था विजय भूषण ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के जरिये सांप्रदायिक उन्माद फैलाने की कोशिश करने वाले डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को चेतावनी देकर विभिन्न प्लेटफॉर्म से ऐसे पोस्ट हटवाए गए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद भी जो नहीं मान रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जिलों में भी साइबर सेल सक्रिय कर दिए गए हैं। सहारनपुर, अलीगढ़ और मुरादाबाद के एसएसपी की ओर से सोशल मीडिया पर चेतावनी जारी की गई है कि अफवाह फैलाने और माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन