Lucknow News: पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा, बेहटा गांव में ली संदिग्ध घरों की तलाशी
बता दें कि 31 अगस्त 2025 को बेहटा गांव में एक मकान में अवैध तरीके से पटाखा बनाते समय जोरदार विस्फोट हुआ था। हादसे में आलम उनकी पत्नी मुन्नी व बेटा इरशाद के साथ नदीम की मौत हो गई थी। तत्कालीन बेहटा चौकी प्रभारी संतोष पटेल ने गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तत्कालीन गुडंबा इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में अलग प्राथमिकी लिखाई थी। इसके बाद पुलिस ने गांव में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें करीब पांच हजार किलो अवैध पटाखा और बारूद बरामद हुआ था।
सात आरोपी गिरफ्तार, दोनों मामलों में आरोपपत्र दाखिल
पुलिस ने दोनों मुकदमों में नामजद बेहटा निवासी टीनू उर्फ अली अहमद, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद याकूब उर्फ घपलू, शानू उर्फ शोएब, मोहम्मद वारिस उर्फ शेरू, अली अकबर और मोहम्मद अफजल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें चार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बाद में सभी आरोपियों को जमानत मिल गई। एसीपी गाजीपुर ने बताया कि दोनों मुकदमों में पुलिस आरोपपत्र भी न्यायालय में दाखिल कर चुकी है।

पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा, बेहटा गांव में ली संदिग्ध घरों की तलाशी