{"_id":"677eb29be018b4a6f0004c20","slug":"police-issued-pic-of-accused-badar-in-murder-case-in-lucknow-hotel-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में सामूहिक हत्याकांड: पुलिस ने जारी की बदर की तस्वीर, आरोपी के बारे में सूचना देने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में सामूहिक हत्याकांड: पुलिस ने जारी की बदर की तस्वीर, आरोपी के बारे में सूचना देने की अपील
Wed, 08 Jan 2025 10:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 Jan 2025 10:45 PM IST
सार
लखनऊ के नाका के होटल में आरोपी बदर ने बेटे के साथ मिलकर परिवार के पांच सदस्यों की हत्या की थी। पुलिस को आरोपी के हुलिया बदलकर छिपने की आशंका है। ऐसे में पुलिस ने दूसरी तस्वीर पोस्ट की है।
विज्ञापन
पुलिस ने जारी की तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवार के पांच सदस्यों की हत्या करने के आरोपी बदर की तस्वीर लखनऊ पुलिस ने जारी की है। पुलिस ने लोगों से आरोपी के बारे में सूचना देने की अपील की है। माना जा रहा है कि आरोपी हुलिया बदलकर रह रहा है। ऐसे में बदर की एक पुरानी तस्वीर भी सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर पोस्ट की गई है, जिसमें वह दाढ़ी मूंछ नहीं रखा है।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से कहा गया है कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही इनाम भी दिया जाएगा। अपर पुलिस उपायुक्त मध्य, एसीपी कैसरबाग व इंस्पेक्टर नाका का फोन नंबर भी जारी किया गया है। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग शहरों में आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। हालांकि, आरोपी गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन
ये है मामला
आगरा निवासी अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर मां अस्मा (49), बहनें अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9 ) की चारबाग के होटल में हत्या कर दी थी। दोनों 30 दिसंबर को परिवार के साथ लखनऊ आए थे। दो दिन के लिए होटल का कमरा बुक कराया था। आरोपियों ने 31 दिसंबर की रात में सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया था। अरशद ने इस दौरान वीडियो बनाकर वायरल भी किया था। वारदात के बाद अरशद ने सरेंडर कर दिया था, जबकि बदर भाग निकला था।
विज्ञापन