{"_id":"5dadc8158ebc3e016b6b10b1","slug":"police-issued-photo-of-kamlesh-tiwari-s-murderers-declared-price-to-captured-them","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जारी की कमलेश के कातिलों की फोटो, दोनों के सिर पर ढाई-ढाई लाख का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जारी की कमलेश के कातिलों की फोटो, दोनों के सिर पर ढाई-ढाई लाख का इनाम घोषित
Mon, 21 Oct 2019 09:32 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 21 Oct 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
कमलेश के कातिल : मोइनुद्दीन और अशफाक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिदुंवादी नेता कमलेश तिवारी के कातिलों की फोटो यूपी पुलिस ने सोमवार शाम को जारी कर दी। इनके नाम मोइनुद्दीन और अशफाक बताए गए हैं। इन दोनों के सिर पर सोमवार को डीजीपी ने ढ़ाई-ढ़ाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
सोमवार को ही नागपुर एटीएस ने एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी का नाम सैय्यद आसिम अली बताया जा रहा है। नागपुर पुलिस ने बताया कि सैय्यद दूसरे हत्यारों के साथ लगातार संपर्क में था। पुलिस ने बताया कि कमलेश तिवारी की हत्या में इसकी मुख्य भूमिका थी।

इससे पहले इस मामले से जुड़े तीन आरोपियों को यूपी एटीएस गुजरात से पकड़कर लखनऊ लेकर चुकी है। जिनसे एटीएस मुख्यालय में पूछताछ की गई। वहीं, शनिवार शाम को पुलिस ने लखनऊ के कैसरबाग स्थित खालसा होटल के उस कमरे की तलाशी ली, जिसमें कमलेश तिवारी के हत्यारे ठहरे हुए थे।
शुक्रवार दोपहर वारदात के बाद दोनों वापस होटल पहुंचे और कपड़े बदलकर भाग गए। पुलिस ने शनिवार देर रात होटल के कमरे से कमलेश की हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सना भगवा रंग का कुर्ता बरामद किया था।
बरामद सामान को फोरेंसिक जांच के लिए भेजकर कमरा सील कर दिया गया। रिसेप्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में हत्यारों की मिठाई का डिब्बा लेकर बाहर जाते व अन्य तस्वीरें मिल गई हैं। पुलिस ने रजिस्टर व फुटेज कब्जे में ले लिया है।