फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police investigation in dayashankar case.

बसपाइयों की सीडी में मिले दयाशंकर की बेटी और बहन के खिलाफ अपशब्द

Sun, 31 Jul 2016 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 31 Jul 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
 police investigation in dayashankar case.
दयाशंकर सिंह

दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी के बाद बसपाइयों पर दर्ज मामले की जांच में तेजी आ गई है। शनिवार को हजरतगंज पुलिस ने बसपा नेताओं के धरना-प्रदर्शन में दयाशंकर के परिवार की महिलाओं के खिलाफ दिए बयानों संबंधी सीडी की गंभीरता से पड़ताल की।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीडी में दयाशंकर की बेटी और बहन के खिलाफ अपशब्द कहे गए हैं। उधर, दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह भी अपना बयान दर्ज कराने को तैयार हो गई हैं। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि स्वाति सिंह से हजरतगंज पुलिस ने संपर्क किया था।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने रविवार को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। स्वाति ने विवेचक को बसपाइयों के अपशब्दों की सीडी भी सौंपने की बात कही है। एसएसपी ने बताया कि स्वाति सिंह ने राजभवन जाकर राज्यपाल को जो सीडी सौंपी थी, उसके साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से बनवाई गई सीडी का विश्लेषण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दयाशंकर की मां तेतरा देवी ने हजरतगंज कोतवाली में मायावती, नसीमुद्दीन सहित अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। स्वाति ने इस एफआईआर में पॉक्सो एक्ट शामिल न करने पर राज्यपाल से मिलकर विरोध जताते हुए उन्हें बसपाइयों के अपशब्दों की सीडी सौंपी थी।

दयाशंकर से मिलने के लिए प्रदर्शन, भाजपा विधायक का हंगामा

 police investigation in dayashankar case.
बसपाइयों के प्रदर्शन की एक तस्वीर - फोटो : amar ujala

(मऊ)। पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर सिंह से जेल में मिलने को लेकर बलिया जिले के फेफना से विधायक उपेंद्र तिवारी एवं जेल प्रशासन के बीच पांच घंटे तक बहस होती रही।

बाद में विधायक के जेल विजिट की बात पर अड़ गए तो प्रशासन ने उपेंद्र और दयाशंकर सिंह के भाई धर्मेंद्र सिंह को जेल के अंदर जाने दिया लेकिन कुछ देर बाद ही दोनों को बाहर कर दिया गया।

जेल प्रशासन का कहना है कि जेल में चार बजे के बाद इंट्री होने के चलते उनके भाई और विधायक को फिर से बाहर कर दिया गया। जेल से निकले विधायक ने माना कि दयाशंकर से उनकी मुलाकात हुई है। कहा कि इस मामले को सदन में उठाया जाएगा। दयाशंकर सिंह से मिलने के लिए शनिवार को जिला कारागार के बाहर उनके समर्थकों सहित भाजपा नेताओं की भीड़ जुट गई थी।

हड़ताल के चलते नहीं पड़ी दयाशंकर की जमानत अर्जी

 police investigation in dayashankar case.

(मऊ)। वकीलों की हड़ताल के चलते शनिवार को जेल में बंद भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह की जमानत की अर्जी जिला जज के यहां नहीं पड़ सकी।

अधिवक्ता जिले में रिक्त अदालतों में पीठासीन अधिकारियों की तैनाती की मांग को लेकर सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के आह्वान पर हड़ताल पर थे।

बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने में आरोप में जेल में बंद भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह के समर्थक शनिवार को कचहरी परिसर के आसपास जुटने लगे थे।

उनकी पैरवी के लिए लखनऊ से आए अधिवक्ता दिलीप श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिवक्ता फतेह बहादुर सिंह व अमरनाथ सिंह से तथा प्रदीप सिंह से बातचीत की उनकी ओर से जिला जज के कोर्ट में जमानत के लिए दाखिल किए जाने वाले आवेदन पत्र को तैयार कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed