फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police investigation finds evidence of harassment of female students, charge sheet filed

Lucknow News: पुलिस की तफ्तीश में मिले छात्राओं को प्रताड़ित करने के सुबूत, चार्जशीट दाखिल

Tue, 09 Dec 2025 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Police investigation finds evidence of harassment of female students, charge sheet filed
लखनऊ। मोहनलालगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को पूर्व वार्डन प्रताड़ित करती थीं। बात-बात पर मारती और स्कूल से निकालने की धमकी देती थीं। पुलिस की तफ्तीश में भी इन आरोपों की पुष्टि हो गई है। मोहनलालगंज पुलिस ने चार दिसंबर को आरोपी पूर्व वार्डन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन


चार अक्तूबर को समाधान दिवस पर स्कूल की छात्राएं मोहनलालगंज तहसील पहुंची थीं। डीएम से शिकायत की थी कि वार्डन सुधा यादव बहुत परेशान करती हैं। सही से खाना नहीं देती हैं। जरा सी बात पर पीटती हैं। कोई परिवारीजनों को शिकायत करने का प्रयास करता है तो उसे स्कूल से बाहर करवाने की धमकी देती है। डीएम के निर्देश पर शुरुआती जांच के बाद वार्डन की संविदा समाप्त कर दी गई थी।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी ने सुधा यादव के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय ने बताया कि विवेचना में आरोप सही पाए गए हैं। छात्राओं के बयान, सीसीटीवी फुटेज से बेहद महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। इसी आधार पर चार्जशीट लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरियों के आने के आरोप के नहीं मिले साक्ष्य

छात्राओं ने यह आरोप भी लगाया था कि विद्यालय परिसर में रात के समय में कुछ लोग बड़ी गाड़ियों से आते हैं। विभागीय जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस की विवेचना में भी ये आरोप सही नहीं पाए गए हैं। रात के समय किसी बाहरी के आने की बात साबित नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed