फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police incharge shoots himself in shravasti

यूपी: श्रावस्ती में चौकी प्रभारी ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Sun, 23 Sep 2018 01:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Sep 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
police incharge shoots himself in shravasti
इसी कमरे में मिला चोकी प्रभारी का शव। - फोटो : amar ujala
श्रावस्ती के जमुनहा इलाके में तैनात चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कमरे से बहता खून देखकर लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जमुनहा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार यादव की यहां एक महीने पहले ही तैनाती हुई थी। वह चौकी परिसर में ही एक कमरे में रहते थे। रविवार सुबह जब काफी देर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो चौकी में सिपाही उनके कमरे के पास गए। देखा तो कमरे के दरवाजे से खून बाहर निकल रहा था। सिपाहियों ने तत्काल सूचना मल्हीपुर थाना प्रभारी वकील पांडे को दी। 
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में एसो के साथ साथ एडीएम, एसपी, एडिशनल एसपी, सीओ, एसडीएम जमुनहा मौके पर पहुंच गए। देखा तो मनोज के माथे से खून निकल रहा था। चौकी इंचार्ज ने माथे के बीच ही गोली मारी थी। पुलिस मजिस्ट्रेट की निगरानी में मामले की जांच की जा रही है। वहीं, फोरेंसिक टीम भी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed