अश्लीलता करते रहे नशेबाज, पुलिस देखती रही तमाशा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के हजरतगंज में यूपी प्रेस क्लब के बगल में दस्तरखान रेस्टोरेंट में एक युवती के संग नशे में धुत तीन शोहदे छेड़खानी करते रहे। विरोध पर युवती के मामा को बुरी तरह से पीटा। इस दौरान हजरतगंज के पुलिसकर्मी भी तमाशबीन बने।
बात बढ़ने पर पुलिसकर्मी शोहदों को पकड़कर थाने ले गई, जहां रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची पीड़िता को भगा दिया और मारपीट में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
हसनगंज के डालीगंज निवासी संदीप रावत के मुताबिक, उनकी भांजी दिल्ली से आई है। उसे लेकर दस्तरखान रेस्टोरेंट गए थे, जहां नशे में धुत तीन शोहदे उस पर अश्लील टिप्पणी करने लगे। छेड़खानी पर युवती ने पुलिस बुलाने की बात कही।
रिपोर्ट के नाम पर पुलिस ने फटकार लगाई
मामला बढ़ता देखकर कुछ लोगों की सूचना पर हजरतगंज कोतवाली से दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तमाशबीन बन रहे। वहीं, शोहदे युवती से छेड़खानी करते रहे। संदीप रावत के विरोध करने पर शोहदे उन्हें पीट दिया।
पुलिस शोहदों को कोतवाली ले गई, जहां युवती ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही तो पुलिसकर्मियों ने मामूली मारपीट की बात कहकर उसे फटकार लगाई और भगा दिया। इंस्पेक्टर हजरतगंज का कहना है कि मारपीट के मामले में ऐशबाग के अभिषेक, अभय और अप्पू को गिरफ्तार किया है।