फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police filed case on mukhtar ansari gang member and three in thret to murder case witness

Lucknow News : कारोबारी की हत्या के चश्मदीद गवाह को धमकी, मुख्तार के गुर्गे सहित चार पर केस

Wed, 24 Aug 2022 11:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 24 Aug 2022 11:24 AM IST
सार

सनी श्रीवास्तव के मुताबिक 10 जनवरी 2019 में दुकान बंद कर घर लौटते वक्त अमनप्रीत की हत्या की गई थी। वारदात के वक्त सनी भी व्यापारी के साथ था। अमनप्रीत की हत्या में जुगनू वालिया, सोनू वालिया, पाली, राजू और सोनू शामिल थे।

विज्ञापन
police filed case on mukhtar ansari gang member and three in thret to murder case witness
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में आलमबाग के चंदरनगर में कपड़ा व्यापारी अमनप्रीत की हत्या के चश्मदीद गवाह सनी श्रीवास्तव उर्फ बाबू को धमकी मिली है। सनी ने इस मामले में बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के गुर्गे जुगनू वालिया सहित चार के खिलाफ मानकनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सनी श्रीवास्तव के मुताबिक 10 जनवरी 2019 में दुकान बंद कर घर लौटते वक्त अमनप्रीत की हत्या की गई थी। वारदात के वक्त सनी भी व्यापारी के साथ था। अमनप्रीत की हत्या में जुगनू वालिया, सोनू वालिया, पाली, राजू और सोनू शामिल थे। मुख्तार अंसारी के करीबी जुगनू वालिया को इस मामले में जेल भेजा गया था। जहां से उसने जमानत ले ली थी। चश्मदीद गवाह सनी श्रीवास्तव उर्फ बाबू की सोमवार को गवाही होनी थी जो किसी कारणवश पूरी नहीं हो सकी।

विज्ञापन

 

सनी के मुताबिक शाम करीब आठ बजे जुगनू वालिया के इशारे पर अर्पित यादव, सुमित राजपूत और ईशान उसके घर पहुंचे और मुकदमे में गवाही नहीं देने के लिए कहा था। सनी को धमकाने के बाद जुगनू के गुर्गों ने कपड़ा व्यापारी की पत्नी मनमीत के घर पहुंच कर भी धमकी दी है। इंस्पेक्टर मानकनगर अतुल सिंह के मुताबिक गवाहों को धमकाने के आरोप में जुगनू वालिया, अर्पित यादव, सुमित राजपूत और ईशान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed