फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police exposed wife and son murder in Ayodhya

खुलासा: पत्नी को बांके से काट डाला, देखकर रोने लगा तीन साल का बेटा तो उसे भी गला घोंटकर मार डाला

Sun, 13 Apr 2025 11:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Apr 2025 11:08 PM IST
सार

अयोध्या में पत्नी व बेटे की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पति ने प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की हत्या की थी और बेटे को भी मार डाला।

विज्ञापन
Police exposed wife and son murder in Ayodhya
गिरफ्तार किया गया आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगरी की पुलिस ने पत्नी-बेटे की हत्या का खुलासा कर दिया है। आरोपी पति ने प्रेम प्रसंग में शक के चलते अपनी पत्नी की धारदार से हत्या कर दी थी। तीन वर्ष का बेटा सो रहा था, जब वह जागा और रोया तो उसको चुप कराने के लिए पिता ने अपने बेटे की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी असम निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के  पास से वारदात में प्रयुक्त बांका बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवा कर उसका चालान किया है। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली के बछड़ा सुल्तानपुर मोहल्ला स्थित शिवपुरी कालोनी में हुई पत्नी-बेटे की हत्या के मामले में एसएसपी राजकरण नय्यर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस के साथ सर्विलांस सेल को भी लगाया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बुआ मायावती ने दिखाया बड़ा दिल, भतीजे आकाश को किया माफ; उत्तराधिकारी को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर में शिव की पूजा करते राम की मूर्ति लगेगी, समिति के अध्यक्ष बोले- 15 मई तक पूरा हो जाएगा निर्माण कार्य


नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडेय और सर्विलांस सेल प्रभारी अमरेश त्रिपाठी की पुलिस टीम ने वारदात कर मौके से फरार असम के निवासी शहजान खन्दकर को साईं दाता कुटिया के पास से गिरफ्तार किया है। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल खून लगा बांका बरामद किया है। पूछताछ में शहजान खन्दकर का कहना है कि उसकी पत्नी अक्सर अन्य व्यक्ति से बात करती थी। मना करने के बावजूद उसने बात करना बंद नहीं किया।

इसी बात से नाराज होकर घरेलू लकड़ी काटने वाले बांके से पत्नी के चेहरे पर कई बार वारकर व दुपट्टे से उसका गला कसकर हत्या कर दी। बेटा शहाद खन्दकर (तीन वर्ष) के जाग जाने और उसके यह सब देख रोने-चिल्लाने के कारण उसका भी गला कस दिया। बांके को घर के सामने पुलिया के पास झाड़ी में छिपाकर भाग निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed