{"_id":"659a58751e991dcee405f907","slug":"police-encounter-with-a-goon-in-barabanki-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: आधी रात को हुई मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली, 20 हजार रुपये का था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: आधी रात को हुई मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली, 20 हजार रुपये का था इनाम
Sun, 07 Jan 2024 01:23 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:23 PM IST
सार
बाराबंकी में आधी रात को पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम है। वह हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गैंगस्टर के मुकदमे में फरार चल रहे शातिर बदमाश की आधी रात को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात करीब 12:00 बजे शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी की टीम गदिया रोड पर चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान इमला बाबा मजार के पास बदमाश बाइक से आता हुआ दिखाई पड़ा। पुलिस ने संदिग्ध समझकर उसे रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की तो एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: 100 दिन का प्लान के साथ मैदान में उतरेगी कांग्रेस, प्रभारी बोले यूपी में ऐतिहासिक होगी राहुल की यात्रा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या: राम मंदिर पहुंचे नृपेंद्र मिश्र, बताया -भूतल का काम हुआ पूरा
पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश की पहचान हरदोई जिले के कोतवाली देहात के ओमपुरी गांव निवासी सुशील कंजड़ के रूप में हुई। रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए बदमाश से एसपी ने भी पूछताछ की।
एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सुशील शहर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा था। उस पर 20000 रुपए का इनाम घोषित था। इस पर गैंगेस्टर, लूट, डकैती सहित लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। सुशील हरदोई का हिस्ट्रीशीटर भी है।