फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police encounter in Umarobegamganj in Gonda.

Gonda: पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी की वारदात के दौरान मालिक की हत्या के बाद हो रही थी तलाश

Fri, 09 May 2025 09:30 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Fri, 09 May 2025 09:30 AM IST
सार

गोंडा जिले के उमरीबेगमगंज में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। बदमाशों ने 24 व 25 अप्रैल की रात चोरी की वारदात के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी तब से उनकी तलाश की जा रही थी।
 

विज्ञापन
Police encounter in Umarobegamganj in Gonda.
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के उमरीबेगमगंज में बृहस्पतिवार की रात पुलिस व बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि 24 व 25 अप्रैल की रात उमरीबेगमगंज क्षेत्र के रहने वाले देवीदीन निवासी पूरे तिलक धन्नीपुरवा डिक्सिर के घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की जा रही थी।

विज्ञापन


चोरी की घटना के दौरान शिवदीन के जग गये। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जिस पर बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीम लगाई गई थी। बृहस्पतिवार की रात एसओजी और सर्विलांस व थाना उमरीबेगमगंज की संयुक्त पुलिस टीम व बाइक सवार बदमाशों के बीच दुर्गापुर मोड़ मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन


बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में बृजेश उर्फ छोटू पासी निवासी मदनवा राजापुर थाना परसपुर व पल्लू पासी निवासी अकनिया माझा पसीयन परुवा पसका थाना परसपुर के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बदमाश नानमुन्ना लोध को पुलिस टीम ने घेरकर पकड़ लिया। घायल बदमाशों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से पिस्टल, तमंचा व चोरी किए गए जेवरात बरामद किए गए हैं। आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed