फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police disclose sex racket, eight girls and six man caught in police raid

लखनऊ : मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, आठ युवतियों और छह युवकों को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा

Fri, 04 Feb 2022 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 04 Feb 2022 01:42 AM IST
सार

इसकी शिकायत वहीं काम करने वाली एक युवती ने पुलिस कमिश्नर से की थी जिस पर क्राइम ब्रांच व एसीपी गोमतीनगर की टीम को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया।

विज्ञापन
police disclose sex racket, eight girls and six man caught in police raid
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोमतीनगर विस्तार इलाके में पीकेजी मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। इसकी शिकायत वहीं काम करने वाली एक युवती ने पुलिस कमिश्नर से की थी जिस पर क्राइम ब्रांच व एसीपी गोमतीनगर की टीम को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया। संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारकर पार्लर से छह युवकों को गिरफ्तार किया। वहीं आठ युवतियों को भी पकड़ा है। पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवतियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक, बीबीडी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती पीकेजी मसाज पार्लर में काम करती है। युवती ने शिकायत की थी कि छह महीने पहले पीकेजी मसाज पार्लर ने कॉल कर उसे जॉब का ऑफर दिया गया था। वह वहां जॉब की तलाश में गई तो वहां उसे बंधक बना लिया गया। इसके बाद गोमती नगर विरामखंड-2 स्थित एक मकान में बंधक रखा गया जहां पर सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन


वहां से किसी तरह युवती भाग निकली। इसके बाद पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के कार्यालय पहुंचकर शिकायत की जिस पर उन्होंने क्राइम ब्रांच व एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव को इस रैकेट के खुलासे के लिए लगाया। बृहस्पतिवार को दबिश दी गई। मौके से छह युवक दबोचे गए। पकड़े गए युवकों में अनिल कुमार, उदय पटेल, पीके, छोटू, राजकुमार व ऋतिक शामिल है। वहीं पुलिस टीम ने पार्लर से आठ युवतियों को भी पकड़ा। सभी को गोमतीनगर थाने लाया गया जहां बीबीडी इलाके की रहने वाली युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं युवतियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन एप पर होती थी बुकिंग
पुलिस के मुताबिक, मसाज पार्लर के संचालक ने एक ऑनलाइन एप बना रखा था जिसके जरिए वह कस्टमर की बुकिंग करता था। इसी एप के जरिए युवतियों की फोटो भेजी जाती थी। वहीं दाम भी तय किए जाते थे। सब कुछ तय होने के बाद कस्टमर के बताए गए स्थान पर युवती भेजी जाती थी। जो युवती इसका विरोध करती थी, उसे धमकाया और पीटा जाता था। इसके बाद युवतियों को नशे की गोलियां चाय या अन्य पेय पदार्थ में मिलाकर दी जाती थी। सेक्स रैकेट संचालक युवतियों को कस्टमर तक पहुंचाने केलिए लग्जरी गाड़ियों का प्रयोग करते थे। वहीं कस्टमर को हिदायत दी जाती थी कि वह युवतियों को अकेले वापस न भेजे। वापस भेजने के पहले रैकेट संचालक की गाड़ी लेने जाती थी ताकि कोई भाग न सके। अगर कोई युवती भागने का प्रयास करती थी तो उसे नशे का इंजेक्शन भी दिया जाता था।

कई राज्यों से बुलाई गई थीं लड़कियां
पीकेजी मसाज पार्लर ने देश के कई राज्यों से युवतियों को जॉब के नाम पर बुलाया जाता था। उन्हें बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जाता था। पुलिस के मुताबिक, इस पार्लर में पूर्वोत्तर राज्यों, मुंबई, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व कश्मीर की युवतियों के आने की जानकारी मिली है। डिटेल खंगाली जा रही है।

शिकायत के बाद भी चौकी से नहीं हुई कार्रवाई
जिस युवती ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी, उसने स्थानीय चौकी के पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की।

शिकायत की जानकारी होते ही बदल दिया था स्थान
एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक, युवती ने जब शिकायत की तो पुलिस ने संबंधित स्थान पर दबिश दी लेकिन वहां से मसाज पार्लर बंद कर दिया गया था। काफी दिनों तक पुलिस टीम इसके बारे में जानकारी जुटाती रही। पुलिस को जब इसकी पुष्टि हुई की मसाज पार्लर गोमतीनगर विस्तार इलाके में संचालित हो रहा है तो वहां बृहस्पतिवार को दबिश दी। एसीपी के मुताबिक, इस गिरोह का नेटवर्क खंगाला जा रहा है। मसाज पार्लर से कई सामान मिले हैं। रजिस्टर व अन्य दस्तावेज पुलिस ने कब्जे में ले लिया है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही
मसाज पार्लर में जॉब के नाम पर युवती को बंधक बनाकर अनैतिक कार्य कराया जा रहा था। उसकी शिकायत पर छापा मारकर छह युवक व आठ युवतियों को मौके से पकड़ा गया है। युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
- कासिम आब्दी, एडीसीपी पूर्वी लखनऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed