{"_id":"604a75be8ebc3ed37a20455f","slug":"police-dinied-to-resister-case-on-lady-ips-officer-lucknow-news-lko569090775","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आईपीएस पर केस दर्ज कराने पहुंचे युवक के परिवारीजनों को पुलिस ने भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आईपीएस पर केस दर्ज कराने पहुंचे युवक के परिवारीजनों को पुलिस ने भगाया
Fri, 12 Mar 2021 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
विशाल सैनी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज के रैदास मंदिर रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह सचिवालय के संविदा कर्मचारी विशाल सैनी ने ट्रेन केआगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी। विशाल ने एक सुसाइड नोट लिखा था जिसमें खुद को निर्दोष बताते हुए आईपीएस प्राची सिंह पर फर्जी तरीके से मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया था। इस मामले में कमिश्नरेट ने आईपीएस को क्लीन चिट दे दी है। लेकिन विशाल के परिवारीजन इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को आईपीएस पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए पिता अर्जुन सैनी ने अलीगंज व हसनगंज थाने के चक्कर लगाए लेकिन वहां सिर्फ तहरीर लेकर वापस कर दिया गया।
विशाल केपिता व बहन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने विशाल को फर्जी तरीके से फंसाया था। विशाल स्पा सेंटर के बाहर ठेले पर चाऊमीन खा रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अंदर ले जाकर वीडियो बनाई और उसे गिरफ्तार दिखाया। कहा कि अगर पुलिस की कार्रवाई सही है तो पुलिस स्पा सेंटर के प्रवेश द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे की पूरे फुटेज सार्वजनिक करे। वहीं पूरी प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने जो वीडियोग्राफी कराई थी, उसे भी सार्वजनिक करे।