फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police detained me at home, unannounced emergency in state: Lallu

पुलिस ने मुझे घर में किया नजरबंद, प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी : लल्लू 

Sun, 27 Dec 2020 10:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 27 Dec 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Police detained me at home, unannounced emergency in state: Lallu
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रविवार को पुलिस ने उनके ही बहुखंडी विधायक व मंत्री आवास में नजरबंद कर दिया। इस दौरान अपने आवास पर प्रेसवार्ता में लल्लू ने कहा कि यूपी में अघोषित इमरजेंसी है। अगर गाय माता और किसानों को बचाने के लिए कांग्रेस पदयात्रा करना चाहती है, तो सरकार क्यों रोक रही है। वह गौमाता के अस्थि कलश को मंदाकिनी नदी में विसर्जित करना चाहते हैं। सरकार ही इसके लिए उपयुक्त समय बता दे।
विज्ञापन


लल्लू ने कहा कि पूरे प्रदेश में गौशालाओं में गाय माता सरकारी उदासीनता के नाते तड़प-तड़प कर मर रही हैं। न चारे का इंतजाम है और न ठंड से बचने का। प्रदेश के अधिकांश जिलों में यही स्थिति है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पत्र लिखा, पर सरकार ने उनकी भी नहीं सुनी।  सरकार ने आय बढ़ाने की स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करने और किसानों के कर्जमाफी की बात की थी।लेकिन, कर्जमाफी तो छोड़िये सरकार ने फसलों का मुआवजा तक देने का काम नहीं किया। यूपी से लगभग 50 लाख से अधिक किसानों का हस्ताक्षर इस बात का गवाह है कि यहां का किसान भी काले कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है। 
विज्ञापन


लल्लू ने कहा, गायों की दुर्दशा को देखते हुए शनिवार को जब ललितपुर से पदयात्रा शुरू की, तो सरकार ने दमन का रास्ता अपनाया। पुलिस ने मध्य प्रदेश में लाकर मुझे रोका। मध्य प्रदेश से रोकने के बाद रात्रि में मुझे वहां से लाकर घर में कैद रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीएम ये बताएं कि क्या प्रदेश में गाय माता को बचाने के लिए अभियान चलाना या किसानों की बात करना गुनाह है? क्या हमारा कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है? लल्लू ने अस्थि कलश हाथ में लेकर कहा कि यह अस्थि कलश गाय माता की है। इसमें ललितपुर से उस मिट्टी को भरा गया है, जहां गाय माता ने दम तोड़ा था। इस अस्थिकलश को वह चित्रकूट ले जाकर पवित्र मंदाकिनी नदी में विसर्जित करना चाहते हैं। सरकार यह बताए कि इस अस्थिकलश को वह वहां कब ले जाकर विसर्जित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed