फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police department will not conduct online test for constable recruitment

ऑनलाइन भर्ती परीक्षा से पीछे हटा पुलिस विभाग, शासन को भेजा प्रस्ताव

Thu, 27 Jul 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Jul 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
police department will not conduct online  test for constable recruitment
पुलिस भर्ती

इसी वर्ष होने वाली 30 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा नहीं कराई जाएगी। माना जा रहा है कि दरोगा भर्ती परीक्षा 2016 का ऑनलाइन प्रश्नपत्र लीक हो जाने के बाद यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


हालांकि इस पर प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार का कहना है कि यह फैसला पहले दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने से पहले ही लिया जा चुका है।
विज्ञापन

 
दरअसल सपा सरकार ने सिपाही भर्ती में लिखित परीक्षा समाप्त कर दी थी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया हो रही थी। लेकिन इसके माध्यम से भर्ती प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद योगी सरकार ने सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। हालांकि इस बारे में अभी तक नियमावली में बदलाव नहीं किया गया है। इसका प्रस्ताव पुलिस महकमे की ओर से शासन को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed