{"_id":"5bbf9911bdec2250072e8b33","slug":"police-department-promoted-inspector-to-superintendent","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 94 पुलिस निरीक्षकों को प्रमोशन का तोहफा, बनेंगे पुलिस उपाधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 94 पुलिस निरीक्षकों को प्रमोशन का तोहफा, बनेंगे पुलिस उपाधीक्षक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रमोशन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस विभाग ने नवरात्र के दूसरे दिन 94 पुलिस निरीक्षकों को प्रोन्नति का तोहफा दिया है। इलाहाबाद में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में बृहस्पतिवार को हुई विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में 1 जुलाई-2018 से लेकर 30 जून -2019 तक रिक्त होने वाले पुलिस उपाधीक्षकों के सभी 94 पदों के लिए प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इसका लाभ नागरिक पुलिस के निरीक्षकों के साथ पीएसी के कंपनी कमांडर और प्रतिसार निरीक्षकों को मिलेगा।
विज्ञापन
फिलहाल 30 सितंबर तक पुलिस उपाधीक्षक के 34 पद रिक्त हैं। जुलाई में 12 और अगस्त व सितंबर में 6-6 पुलिस उपाधीक्षक रिटायर हुए थे। तीन पुलिस उपाधीक्षकों को कंपलसरी रिटायरमेंट दिया गया और 7 पुलिस उपाधीक्षक प्रोन्नति पाकर अपर पुलिस अधीक्षक बन गए। ऐसे में कुल 34 पद रिक्त हुए जिन्हें अधिसूचना जारी होने के बाद तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
इस महीने के अंत तक आठ और पुलिस उपाधीक्षक रिटायर हो जाएंगे। इस तरह पहली नवंबर तक पुलिस महकमे को 42 नए पुलिस उपाधीक्षक मिल जाएंगे। बाकी हर महीने जैसे जैसे पद रिक्त होंगे, वरिष्ठता सूची के अनुसार उसी क्रम में इंस्पेक्टर को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नति दी जाएगी।
विज्ञापन
30 जून-2019 तक की एडवांस प्रोन्नति होने से बार-बार डीपीसी नहीं करनी होगी। इलाहाबाद में हुई विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अनिरुद्घ यादव, गृह विभाग के विशेष सचिव मार्कंडेय शाही और अपर पुलिस महानिदेशक हरिराम शर्मा मौजूद रहे।